फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Find the parrot and get a reward of 10 thousand rupees! Posters put up all over

Missing Mithu: तोता ढूंढकर लाइए, 10 हजार का इनाम पाइए! शहर भर में लगे पोस्टर, पढ़ें क्या है पूरा मैटर

Fri, 06 Dec 2024 05:25 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 06 Dec 2024 05:25 PM IST
सार

मेरठ से लापता हुए तोते को जो भी व्यक्ति ढूंढकर लाएगा, उसे 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। तोते के मालिक ने शहर भर में पोस्टर चस्पाकर उसे ढूंढने की गुहार लगाई है।
 

विज्ञापन
Meerut: Find the parrot and get a reward of 10 thousand rupees! Posters put up all over
लगाया गया पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ शहर के प्रभातनगर के परिवार को तोता लापता हो गया। उसे तलाश करने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। परिवार ने तोते के पोस्टर शहर में कई जगह चस्पा कराए हैं।

विज्ञापन


परिवार का हिस्सा था मिट्ठू
प्रभातनगर निवासी आकांक्षा पत्नी मोहन सिंह ने बताया कि चार साल पहले उनकी बेटी तनवी और बेटे मेधांश की इच्छा पर वह तोता खरीदकर लाए थे। तोते का नाम मिट्ठू रखा था। अब वह परिवार का हिस्सा बन गया था। सभी उसे बहुत प्यार करते थे। चार दिन पहले घर में रखी लकड़ी की सीढ़ी गिर गई थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Experts View: हाथ से कभी न रोकें लिफ्ट, प्रयोग करते वक्त बरतें सावधानी, फंस जाएं तो घबराएं नहीं, करें ये काम
विज्ञापन
विज्ञापन


तोता लापता होने के बाद से दुखी हैं परिजन
सीढ़ी गिरने की तेज आवाज से तोता डरकर उड़ गया। वह घर से बाहर गया तो वापस नहीं आया। काफी तलाश करने के बाद भी नहीं मिला। वह घर में खुला ही रहता था। बाहर जाते समय उसे पिंजरे में लेकर जाते थे।

तोता लापता होने से उनके दोनों बच्चे काफी दुखी हैं। वह रोज तोते को बादाम, सेब और अमरूद खिलाती थी। उसे शिमला मिर्च भी काफी पसंद थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed