{"_id":"68e88687a107208a8b0df18f","slug":"meerut-fight-between-drinking-youths-in-model-shop-stampede-due-to-stone-pelting-on-delhi-road-three-arrest-2025-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: मॉडल शॉप में शराब पीते युवकों में मारपीट, दिल्ली रोड पर पथराव से मची भगदड़, तीन पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मॉडल शॉप में शराब पीते युवकों में मारपीट, दिल्ली रोड पर पथराव से मची भगदड़, तीन पकड़े
Fri, 10 Oct 2025 09:38 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 10 Oct 2025 09:38 AM IST
सार
परतापुर में ठेके के अंदर बनी कैंटीन में कुछ शराबियों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच में लात-घूंसे चले और पथराव हो गया। पुलिस ने आकर तीन युवकों को पकड़ लिया, जबकि बाकी की पहचान सीसीटीवी से की जा रही है।
विज्ञापन
मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
परतापुर थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित शराब के ठेके के अंदर बनी कैंटीन में बुधवार रात शराब पीने के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों ओर से डंडे चले और जमकर पथराव हुआ। मारपीट और पथराव से दिल्ली रोड पर भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
दिल्ली रोड पर विद्यापीठ इंटर कालेज के सामने बीयर और शराब की मॉडल शॉप है। उसी के अंदर कैंटीन बनी हुई है। बुधवार रात कैंटीन के अंदर कुछ लोग शराब पी रहे थे। उसी दौरान युवकों में आपस में कहासुनी हो गई। मामला बढ़ा तो दोनों पक्षों ने फोन कर अपने-अपने साथियों को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद दोनों पक्षों में डंडे चले। लड़ते हुए दोनों पक्ष कैंटीन के बाहर दिल्ली रोड पर आ गए। इसके बाद जमकर पथराव हुआ। मारपीट में कई युवक घायल हो गए। रोड से गुजरते वाहनों पर जब पत्थर जाकर लगे तो भगदड़ मच गई। घटना को देखकर कई वाहन चालकों ने अपने वाहन वापस मोड़ लिए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी युवक भागने लगे। पुलिस ने मौके से तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि तीन युवकों पर कार्रवाई की गई है। कैंटीन की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन पर भी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।