फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Fierce fire broke out in cylinder factory, For labour Narrow escape

Meerut: टला बड़ा हादसा, सिलेंडर के कारखाने में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Wed, 15 Mar 2023 04:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 15 Mar 2023 04:45 PM IST
सार

मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के उमर नगर में बुधवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक सिलिंडर कारखाने में भीषण आग लग गई। कारखाने से धुआं उठता देख अफरा तफरी मच गई। कारखाने में मौजूद चार मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन
Meerut: Fierce fire broke out in cylinder factory, For labour Narrow escape
सिलिंडर के कारखाने में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के उमर नगर में शॉर्ट सर्किट से सिलेंडर के कारखाने में भीषण आग लग गई। आग की सूचना पर आस पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया गया कि लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Mahapanchayat: मंच से जमकर गरजे भाकियू अराजनैतिक के नेता, बोले-राकेश टिकैत तेलंगाना से लेते हैं चंदा
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के पूर्वा इलाही बक्स निवासी साबिर पुत्र सदीक ने बताया उमर नगर में सिलिंडर का कारखाना खोल रखा है। बुधवार को अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। कारखाने में काम कर रहे चार मजदूरों में ने कारखाने से भागकर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस व फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। बताया गया कि मजदूर का मुजीब, सलीम, फरमान, शाहरुख बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed