{"_id":"6411a8b9440269db3702202c","slug":"meerut-fierce-fire-broke-out-in-cylinder-factory-for-labour-narrow-escape-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: टला बड़ा हादसा, सिलेंडर के कारखाने में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: टला बड़ा हादसा, सिलेंडर के कारखाने में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
Wed, 15 Mar 2023 04:45 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 15 Mar 2023 04:45 PM IST
सार
मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के उमर नगर में बुधवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक सिलिंडर कारखाने में भीषण आग लग गई। कारखाने से धुआं उठता देख अफरा तफरी मच गई। कारखाने में मौजूद चार मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
सिलिंडर के कारखाने में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के उमर नगर में शॉर्ट सर्किट से सिलेंडर के कारखाने में भीषण आग लग गई। आग की सूचना पर आस पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया गया कि लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
यह भी पढ़ें: Mahapanchayat: मंच से जमकर गरजे भाकियू अराजनैतिक के नेता, बोले-राकेश टिकैत तेलंगाना से लेते हैं चंदा
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के पूर्वा इलाही बक्स निवासी साबिर पुत्र सदीक ने बताया उमर नगर में सिलिंडर का कारखाना खोल रखा है। बुधवार को अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। कारखाने में काम कर रहे चार मजदूरों में ने कारखाने से भागकर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस व फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। बताया गया कि मजदूर का मुजीब, सलीम, फरमान, शाहरुख बाल-बाल बच गए।