फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Father of two daughters was living in a live-in relationship with his girlfriend, wife suddenly arrive

Meerut: लव मैरिज वाली पत्नी घर में बच्चों के साथ, नई प्रेमिका के साथ रह रहा लिव इन में, पोल खुली तो चले घूंसे

Thu, 05 Jun 2025 09:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 05 Jun 2025 09:43 PM IST
सार

रामबाग कॉलोनी में मोबाइल शॉप संचालक अपनी प्रेमिका के साथ कई माह से रह रहा था। इसका पता पत्नी को चला तो उसने छापा मार दिया। काफी देर रात यहां हंगामा होता रहा। कई लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

विज्ञापन
Meerut: Father of two daughters was living in a live-in relationship with his girlfriend, wife suddenly arrive
पत्नी का हाथ पकड़कर उसे रोकता पति, पीछे खड़ी प्रेमिका। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौचंदी क्षेत्र की रामबाग कॉलोनी में दो माह से प्रेमिका के साथ चोरी छिपे लिव इन में रह रहे मोबाइल शॉप संचालक को बृहस्पतिवार सुबह पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ लिया। पति की प्रेमिका के साथ मारपीट की गई। काफी देर तक यह हंगामा चला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला थाने तक पहुंचा तो वहां भी काफी देर हंगामा हुआ। बाद में दोनों पक्ष बिना कोई तहरीर दिए थाने से चले गए।
विज्ञापन

 

Meerut: Father of two daughters was living in a live-in relationship with his girlfriend, wife suddenly arrive
मारपीट करती पत्नी और प्रेमिका। - फोटो : अमर उजाला
नौचंदी क्षेत्र के नंदिनी प्लाजा में युवक की मोबाइल शॉप है। वर्ष 2016 में उसका प्रेम विवाह अलीगढ़ की रहने वाली युवती से हुआ था। दोनों की आठ और चार साल की दो बेटियां हैं। बताया गया कि करीब दो माह से युवक रामबाग में अपनी प्रेमिका के साथ चोरी-छिपे लिव इन रिलेशन में रह रहा था। वहीं पत्नी को पति पर शक था। 
बृहस्पतिवार सुबह युवक घर से निकला तो पत्नी ने परिजनों के साथ चोरी-छिपे उसका पीछा किया। रामबाग में एक मकान में दोनों को पकड़ लिया। यहां पत्नी और प्रेमिका के बीच जमकर मारपीट हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान युवक दोनों में बीच-बचाव की कोशिश करता रहा। इस बीच परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को थाने ले गई। थाने में भी काफी देर तक आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। पत्नी का कहना था कि वह पति के साथ रहना चाहती है। वह प्रेमिका को छोड़कर उसके साथ रहे। उसकी दो बेटियों के भविष्य पर उसे खतरा दिखाई दे रहा है। बाद में दोनों पक्ष बिना कोई लिखित शिकायत दिए चले गए। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed