{"_id":"68c85993185c78b9b408c636","slug":"meerut-father-in-law-entered-the-room-and-did-this-thing-impotent-husband-kept-watching-2025-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: 'कमरे में घुस आए ससुर जी और किया ये काम, देखता रहा नपुंसक पति,' आरोपों पर जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 'कमरे में घुस आए ससुर जी और किया ये काम, देखता रहा नपुंसक पति,' आरोपों पर जांच शुरू
Mon, 15 Sep 2025 11:53 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:53 PM IST
सार
पल्लवपुरम निवासी महिला ने पति, सास-ससुर और एक नौकर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। लंदन में रहने वाली ननद पर भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पति को नपुंसक बताकर ससुर पर संबंध बनाने की कोशिश का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति और सास ने भी इसके लिए दबाव बनाया। महिला ने पति, सास-ससुर और उनके नौकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
थाने में दी तहरीर में महिला ने बताया कि वर्ष 2024 में उसकी दूसरी शादी सहारनपुर निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि पति के नपुंसक होने के कारण शादी के बाद उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बने। इसी वजह से पति का अपनी पहली पत्नी से भी शादी के कुछ दिन बाद ही तलाक हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के मुताबिक उसका ससुर एनजीओ और फाइनेंस कंपनी चलाता है। शादी के बाद ससुर किसी न किसी बहाने से उससे छेड़छाड़ करने लगा। कभी बहाने से कमरे में घुस आते। इस बारे में पति और सास से बात की तो दोनों कहते कि ससुर से संबंध बनाने पड़ेंगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसका शारीरिक व मानसिक शोषण किया।
लंदन में रहने वाली ननद भी उसे परेशान करती है। ससुर के कहने पर उनके नौकर ने मोबाइल पर अश्लील मेसेज पीड़िता के पास भेजा। दहेज में बड़ी कार और ससुर से संबंध न बनाने पर ससुराल वाले उसे पांच माह पूर्व मायके में छोड़ गए। कई बार समझौते के प्रयास किए गए लेकिन ससुराल वाले अपनी मांग पर अड़े रहे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।