Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Father has refused to give things on loan... As soon as he said this, two children were attacked

Meerut: पापा ने उधार सामान देने से मना किया है... इतना कहते ही किराना की दुकान पर बैठे दो बच्चों को मारे चाकू

Mon, 10 Mar 2025 09:28 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 10 Mar 2025 09:28 PM IST
सार

समर गार्डन में अर्श और अनुष अपनी किराना की दुकान पर बैठे थे। पड़ोसी अमन और अयान समेत कई लोगों ने बच्चों पर हमला कर दिया। पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Meerut: Father has refused to give things on loan... As soon as he said this, two children were attacked
चाकू से हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

लोहियानगर थाना क्षेत्र में रविवार रात दुकान पर बैठे दो बच्चों अर्श (10) और अनुष (12) पर उधार सामान न देने पर कई लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चों के पिता ने महिला समेत छह लोगों को नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

समर गार्डन निवासी गुलजार के बेटे अर्श और अनुष रविवार रात अपनी किराना की दुकान पर बैठे थे। तभी पड़ोस में रहने वाले अमन और अयान दुकान पर पहुंचे और उधार सामान मांगने लगे। अर्श और अनुष ने उधार देने से मना कर दिया। इस पर अमन ने ईंट उठाकर अनुष के सिर में दे मारी। वह लहूलुहान हो गया। अर्श ने इसका विरोध किया तो अयान ने अपने घर आवाज लगाकर परिजनों को बुला लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमन के भाई फैजान, रिहान व अम्मी मोबीना, चाचा शुऐब और तीन अज्ञात लोग आए और अर्श व अनुष पर ईंट और चाकू से हमला कर दिया। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। गंभीर हालत में दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed