फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Farmers who catch Ghatauli will get reward the thorns of both the center and the mill will be investiga

Meerut: घटतौली पकड़ने वाले किसानों को मिलेगा ईनाम, सेंटर और मिल दोनों के कांटों की होगी जांच

Thu, 27 Oct 2022 10:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 27 Oct 2022 10:07 PM IST
सार

मंत्री ने मंड़ल की सभी 17 मिलों के प्रबंधक और विभाग के अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक भी की। उन्होंने कहा जिन मिलों ने भुगतान नही किया है वह हर हाल में 30 दिसंबर तक भुगतान करें। 

विज्ञापन
Meerut Farmers who catch Ghatauli will get reward the thorns of both the center and the mill will be investiga
मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि  गन्ने की घटतौली पकड़ने वाले किसानों को सरकार की ओर से इनाम दिया जाएगा। इसके लिए मिलों व सेंटरों के बाहर बोर्ड भी लगाए जाएंगे, जिससे किसान जागरूक हो सके। मंत्री गुरुवार को सर्किट हाउस पहुंचे जहां उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए यह बातें कहीं। 

विज्ञापन

 

मेरठ में गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि  गन्ने की घटतौली पकड़ने वाले किसानों को सरकार की ओर से इनाम दिया जाएगा। इसके लिए मिलों व सेंटरों के बाहर बोर्ड भी लगाए जाएंगे, जिससे किसान जागरूक हो सके। मंत्री गुरुवार को सर्किट हाउस पहुंचे जहां उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए यह बातें कहीं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गन्ने से घटतौली शब्द को पूरी तरह से समाप्त करना ही उनका उदेश्य है। इसके लिए उन्होंने एक कमेटी भी घटित की जिसमे हर जिले में एक एसडीएम, बांट माप तोल निरीक्षक और जिला गन्ना अधिकारी शामिल होंगे। वह सेंटरों और मिल दोनों के कांटों की जांच करेंगे।

 

विज्ञापन

मिलों को 30 दिसंबर तक भुगतान के निर्देश

मंत्री ने मंड़ल की सभी 17 मिलों के प्रबंधक और विभाग के अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक भी की। उन्होंने कहा जिन मिलों ने भुगतान नही किया है वह हर हाल में 30 दिसंबर तक भुगतान करें। इसके लिए मिल अधिकारियों से शपथ पत्र भी लिए गए। उन्होंने मिलों पर एथनॉल बनाये जाने पर भी जोर दिया। कहा जो मिल आर्थिक रूप से कमजोर है वह शुगर कम एथनॉल पर अधिक ध्यान दे। इस पर पाँच और फैक्टरियों में एथनॉल के प्लांट लगे हैं। बैठक में जिला गन्ना अधिकारी दुष्यन्त कुमार सहित आदि अधिकारी मौजूद रहे।


बिजनौर से शुरू होगा पेराई सत्र का शुभारंभ

मंत्री ने कहा कि शुक्रवार को वह बिजनौर से प्रदेश में पेराई सत्र का शुभारंभ करने जा रहे है। कोशिश है कि 2 नवम्बर तक किसानों का गन्ना लेना शुरू कर दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed