फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Farmers got angry when they did not get food, created ruckus at the gate of CCSU

Meerut: खाना नहीं मिला तो बिफरे किसान, CCSU के गेट पर हंगामा, तीन मंडल की खरीफ गोष्ठी में किए थे आमंत्रित

Fri, 14 Jun 2024 03:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 14 Jun 2024 03:57 PM IST
सार

मेरठ के चाैधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय में आयोजित तीन मंडल की खरीफ गोष्ठी में बुलाए गए किसानों ने खाना नहीं मिलने पर हंगामा कर दिया। किसानों ने सीसीएसयू के गेट पर ही जमकर नारेबाजी की और फिर वहीं धरना देकर बैठ गए।

विज्ञापन
Meerut: Farmers got angry when they did not get food, created ruckus at the gate of CCSU
हंगामा करते किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस परीक्षा ग्रह में हुई तीन मंडल के 14 जनपदों की खरीफ गोष्ठी में किसानों ने खाना न मिलने पर हंगामा किया।

विज्ञापन


गोष्टी के बाद भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के नेता धर्मेंद्र मलिक के नेतृत्व में किसानों ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के गेट बंद करके प्रशासन के खिलाफ हंगामा करते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दंपती की माैत से मातम: एकसाथ पहुंचे दोनों के शव तो मचा कोहराम, तिरुपति बालाजी यात्रा के दाैरान हुआ था हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: Farmers got angry when they did not get food, created ruckus at the gate of CCSU
CCSU के गेट पर बैठे किसान - फोटो : अमर उजाला

कृषि विभाग के अधिकारियों और प्रशासन को खाना चोर बताते हुए किसानों का खाना हड़पने का आरोप लगाकर हंगामा किया। कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख समेत तमाम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विश्वविद्यालय परिसर में ही खड़े हो गए।

अधिकारी किसान नेताओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि सुबह से किसान भूखे-प्यासे बैठे गोष्ठी में मौजूद थे लेकिन किसानों के खाने का इंतजाम नहीं किया गया, जबकि प्रशासन में खाने की बात कही थी। किसान धरना-प्रदर्शन करते हुए गेट पर ही धरना देकर बैठ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed