फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Farmer stabbed to death, miscreants hiding in the field committed the crime after stealing

Meerut: चोरी कर खेत में छिपे बदमाशों ने चाकू से गोदकर की किसान की हत्या, मंजर देख निकली ग्रामीणों की चीख

Wed, 20 Nov 2024 11:34 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 20 Nov 2024 11:34 PM IST
सार

चचेरा भाई रॉबिन तलाश करता हुआ खेत पर पहुंचा। वहां खून से लथपथ कोविंद्र का शव पड़ा था। पेट पर किसी धारदार हथियार से गोदने के कई निशान थे। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Meerut: Farmer stabbed to death, miscreants hiding in the field committed the crime after stealing
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

नलकूप से स्टार्टर चोरी कर खेत में छिपे बदमाशों ने किसान कोविंद्र (38) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। डेढ़ घंटे तक पोस्टमार्टम के लिए शव नहीं ले जाने दिया। पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन

 

परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के आलमगिरपुर बढ़ला-8 गांव के जंगल में यह वारदात हुई। बुधवार शाम किसान कोविंद्र परिजनों से मस्जिद के पास स्थित खेत पर आलू भरने की बात कहकर गया था। छह बजे तक भी जब वह घर नहीं लौटा तो चचेरा भाई रॉबिन उसे तलाश करता हुआ खेत पर पहुंचा। वहां खून से लथपथ कोविंद्र का शव पड़ा था। पेट पर किसी धारदार हथियार से गोदने के कई निशान थे। रॉबिन ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। हत्या की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी क्राइम अवनीश कुमार, सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की तैयारी करने लगी, तो ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी और क्षेत्र में नलकूपों पर लगातार चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की गई। करीब डेढ़ घंटे की जद्दोजहद के बाद पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीणों ने शव उठने दिया। परिवार में पत्नी नीरज, मां राजवती व उसके तीन संतानों में दो बेटी एक बेटा है। परिजन रोते हुए कई बार बेसुध हुए। ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें संभाला।
 
विज्ञापन

हत्या से पहले कोविंद्र ने बदमाशों से किया संघर्ष
कोविंद्र का शव जिस हालत में खेत में मिला, उसे देखकर लग रहा था कि हत्या से पहले उसने बदमाशों के साथ संघर्ष किया होगा। ईख की फसल का काफी हिस्सा तहस-नहस था। शव के पास से ही कोविंद्र के नलकूप से चोरी हुआ स्टार्टर, दो कारतूस और दो खोखे बरामद हुए। ग्रामीणों का दावा है कि कोविंद्र जब खेत पर पहुंचा तो उन्हें नलकूप से स्टार्टर चोरी मिला। बदमाशों की तलाश में कोविंद्र खेत की तरफ गया तो उसे तार और चोरी हुआ स्टार्टर मिला। तभी अंदर छिपे बदमाशों ने हमला कर हत्या कर दी।
एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed