{"_id":"5d7dfb038ebc3e01740f58fc","slug":"meerut-family-rucks-after-woman-death-in-hospital-doctor-accused-to-give-a-wrong-injection","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: अस्पताल में महिला की मौत पर बखेड़ा, तोड़फोड़, चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: अस्पताल में महिला की मौत पर बखेड़ा, तोड़फोड़, चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
Sun, 15 Sep 2019 02:19 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 15 Sep 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मेरठ के पल्लवपुरम फेज दो में स्थित रघु नर्सिंग होम में उपचार के दौरान एक महिला मरीज की मौत होने पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा व तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाबुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार क्षेत्र निवासी एक महिला को रविवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। परिजन महिला को मोदीपुरम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने जमकर हंगामा कर दिया और अस्पताल कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। परिजनों को आरोप है कि चिकित्सकों के गलत इंजेक्शन लगाने के कारण महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल परिसर में जमकर तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान कई कर्मचारी वहा से जान बचाकर भागे। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। सीमएमओ राजकुमार भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाबुझाकर मामला निपटाया।
विज्ञापन