फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Family kept crying on the day of daughters wedding, after she got kidnapped

Meerut: मंडप-जोड़ा सब था तैयार, कार्ड बांटने निकली फिर नहीं लौटी, बेटी की शादी के दिन बिलखता रहा परिवार

Wed, 29 Nov 2023 01:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 29 Nov 2023 01:55 PM IST
सार

मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र में माता पिता को जिस दिन बेटी का कन्यादान करना था उस दिन घर में मातम सा छाया रहा। शादी के कार्ड बंट चुके थे, जश्न की तैयारियों पूरी थीं। लेकिन अचानक हुआ कुछ ऐसा कि सारी खुशियां गम में बदल गईं।

विज्ञापन
Meerut Family kept crying on the day of daughters wedding, after she got kidnapped
दुल्हन का जोड़ा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जिस बेटी को बड़े अरमानों से पाल पोसकर बड़ा किया, जिसका आज कन्यादान करके विदा करना था। उस बेटी को याद करके पूरा परिवार आंसू बहा रहा था। माता-पिता रोते हुए बस यही बोल रहे थे कि दस दिन से बच्ची को अगवा कर रखा है, लेकिन पुलिस अभी तक कुछ नहीं कर पाई है।

विज्ञापन


मंगलवार को बेटी की शादी करनी थी लेकिन ये दिन जिंदगी भर के लिए मनहूस बन गया है। वहीं, युवती की बरामदगी के लिए पुलिस की एक टीम देहरादून में भी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन

लालकुर्ती थाना क्षेत्र में रहने वाले इस परिवार ने बेटी को खूब पढ़ाया। घर की स्थिति सामान्य होने के बावजूद उसे डबल एमए कराया। बेटी की शादी तय हुई तो पूरा परिवार खुश हो गया। 28 नवंबर को शादी होनी थी, सारी बुकिंग कर ली गई। कार्ड बांटे जाने का काम शुरू हो गया। माता-पिता ने बताया कि बेटी शादी तय होने से खुश थी।

19 नवंबर को वह कार्ड बांटने के लिए घर से निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। देवराज उर्फ बिट्टू (38) पुत्र हरनंद वाल्मीकि ने अपने चाचा के बेटे काकू उर्फ शुभम के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया। परिजनों ने लालकुर्ती थाने में दोनों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी, लेकिन युवती बरामद नहीं हो पाई। परिजन एसएसपी और डीएम ऑफिस के चक्कर लगाकर थक गए लेकिन कुछ नहीं हुआ। 

 
विज्ञापन

Meerut Family kept crying on the day of daughters wedding, after she got kidnapped
दुल्हन का जोड़ा - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को जिस घर में बरात आनी थी, वहां पर खामोशी थी। कई मेहमान भी घर आ गए, जिन्हें परिजन फोन नहीं कर पाए थे। युवती की मां का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता दिनभर बेटी की तलाश के बाद शाम को घर पहुंचे तो पूरा माहौल गमगीन था। वे बस इतना ही बोले कि आज भी बेटी का पता नहीं लग पाया।
 

पिता का कहना है कि एक बार हमारी बेटी को पुलिस सामने ला दे। भर्राये गले से वे बस इतना ही बोले कि शादी की तैयारी में कितना खर्चा हो गया इसका गम नहीं है, लेकिन आरोपियों ने जो दाग दिया है, वो जिंदगी भर सालता रहेगा। पिता का कहना है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। 

युवती और आरोपियों के मोबाइल बंद हैं। पुलिस की तीन टीमें युवती की बरामदगी के लिए लगी हुई हैं। एक टीम ने सहारनपुर में भी दबिश दी, एक टीम देहरादून में भेजी गई है। आरोपियों के परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है। युवती को जल्द बरामद किया जाएगा। - पीयूष कुमार सिंह, एसपी सिटी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed