फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Expressway-Delhi: Construction affected due to rain

मेरठ एक्सप्रेसवे-दिल्ली : बारिश से निर्माण कार्य में प्रभावित

Fri, 05 Feb 2021 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Meerut Expressway-Delhi: Construction affected due to rain
मेरठ एक्सप्रेसवे-दिल्ली : बारिश से निर्माण कार्य में प्रभावित
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर किसान, बारिश का साया अभी भी पीछा नहीं छोड़ रहा है। पिछले एक वर्षों में सबसे अधिक कार्य किसान और बारिश ने ही प्रभावित किया है। यही कारण है कि हर बार कार्य समाप्ति से पहले कुछ न कुछ समस्या आ जाने से निर्माण तय समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है। इससे वर्ष-2019 में होने वाला लोकार्पण अभी तक नहीं हो सका है। अब भी किसान और बारिश इस लोकार्पण में अड़ंगा लगाने के लिए तैयार हैं।

एक्सप्रेसवे के चौथे चरण डासना से मेरठ 32 किमी में लगभग अभी सभी कार्य पूरा हो चुका है। एक्सप्रेसवे के मुख्य केंद्र परतापुर, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, डासना में कार्य बचा हुआ है। इन्हीं तीन स्थानों पर मिट्टी का कार्य भी बाकी है। बृहस्पतिवार सुबह आई बारिश के बाद एक बार फिर एक्सप्रेसवे पर जलभराव हो गया है। एक्सप्रेसवे पर बनाए जा रहे रैंप के बराबर में जलभराव हो गया है। अब डामर की सड़क बनाने का कार्य किया जाना है, लेकिन अगर मौसम साफ नहीं होगा तो सड़क बनाने का कार्य नहीं किया जा सकेगा। एनएचएआई की तरफ से जीआर इंफ्रा को 15 फरवरी तक कार्य पूरा करने का समय दिया हुआ है। इसके बाद केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को सूचित किया जाएगा। दो दिन पहले किसानों द्वारा मोदीनगर तहसील में दिए गए धरने में एक्सप्रेसवे के लोकार्पण की तिथि पांच मार्च बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed