फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, exchanges before Lok Sabha elections in BSP, preparations for return of many Muslim leaders

लोकसभा चुनाव से पहले बसपा में उथल-पथल शुरू, कई मुस्लिम नेताओं की वापसी की तैयारी

Wed, 05 Dec 2018 02:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 05 Dec 2018 02:38 PM IST
विज्ञापन
Meerut, exchanges before Lok Sabha elections in BSP, preparations for return of many Muslim leaders
bsp

लोकसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी में उथल पुथल शुरू हो गई है। को-ऑर्डिनेटर और इंचार्जों का नए सिरे से चयन कर दिया गया है, तो वहीं मेरठ के पूर्व जिलाध्यक्ष को निष्कासित कर दिया गया है। उधर, मेरठ में बसपा से निष्कासित चल रहे एक बड़े मुस्लिम नेता ने भी बसपा में वापसी की मशक्कत तेज कर दी है। इस बाबत दिल्ली जाकर बसपा प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात की है।

विज्ञापन


चुनावी सरगर्मी बढ़ चुकी है। बसपा भी अपने अपने सिपहसालारों को नए सिरे से तैयार करने में लगी है। लगातार इस पर जोर है कि पुरानी टीम के जो भी ठंडे पड़े हुए कार्यकर्ता हैं, उन्हें या तो पदों से हटाया जाए या फिर बाहर किया जाए। इसी के लिए नए सिरे से कवायद शुरू हुई है। छह दिसंबर को मेरठ आई ब्लॉक स्थित कांशीराम पार्क में इसके लिए बड़ी सभा का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर बदले गए मंडल कॉर्डिनेटरों इंचार्जों की सूची की घोषणा कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


शाहजहां मेरठ, पेपला मेरठ-सहारनपुर के इंचार्ज
पार्टी ने कई कोर्डिनेटर बदल दिए हैं। शाहजहां सैफी को भाई चारा कमेटी से हटाकर मुख्य विंग में लगाया गया है। उन्हें मेरठ मंडल का मुख्य जोन इंचार्ज बनाया गया है। उनके साथ चार को-ऑर्डिनेटर लगाए गए हैं। इसके अलावा सतपाल पेपला को सहारनपुर और मेरठ मंडल दोनों का मुख्य जोन इंचार्ज बनाया गया है। इन सभी की घोषणा छह दिसंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मायावती से मिलने की जद्दोजहद
मेरठ के एक बड़े मुस्लिम नेता दिल्ली जाकर बसपा प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा से मिले हैं। उन्होंने बात की है कि बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलकात कराई जाए ताकि उनकी बसपा में वापसी हो सके। उन्हें भी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को दिल्ली में मायावती से मिले थे और उन्होंने बांदा से आए कुछ नेताओं की उनसे मुलाकात कराई। मेरठ के नेता की बसपा सुप्रीमो से मुलाकात तो इस दिन नहीं पाई पर इसी रूपरेखा तैयार हो गई है।

मोहित कुमार निष्कासित  
बसपा केपूर्व जिलाध्यक्ष मोहित कुमार को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। बसपा जिलाध्यक्ष सुभाष प्रधान के मुताबिक अनुशासनहीनता एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में वह लिप्त थे और कई बार चेतावनी देने के बाद भी उन्होंने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया। यह भी चर्चा है कि पिछले माह परतापुर में बसपा जिलाध्यक्ष सुभाष प्रधान के नर्सिंग होम पर भ्रूण लिंग परीक्षण के आरोप में छापामारी हुई थी। इसके सूत्रधार मोहित कुमार थे। हालांकि मोहित ने इस आरोप से इंकार किया है और कहा है कि उनकी पूरी निष्ठा बसपा में है और रहेगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed