{"_id":"62c585d21cdade2318020894","slug":"meerut-engineer-cheated-six-lakh-rupees-by-trapping-him-in-honey-trap","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: इंजीनियर को हनी ट्रैप में फंसाकर छह लाख रुपये ठगे, पीड़ित ने एसएसपी दफ्तर में की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: इंजीनियर को हनी ट्रैप में फंसाकर छह लाख रुपये ठगे, पीड़ित ने एसएसपी दफ्तर में की शिकायत
Wed, 06 Jul 2022 06:23 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 06 Jul 2022 06:23 PM IST
सार
मेरठ में एक इंजीनियर को हनी ट्रैप में फंसाकर ठगी करने का मामला सामने आया है। बताया गया कि डेढ़ साल पहले युवक की फेसबुक पर महिला से दोस्ती हुई थी, जिसके बाद महिला ने युवक से छह लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विस्तार
मेरठ में एक महिला ने फेसबुक पर दोस्ती कर इंजीनियर को हनी ट्रैप में फंसा लिया। इसी बीच महिला ने अपने साथ उसकी फोटो खींच ली और फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर इंजीनियर को ब्लैकमेल कर छह लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने इस मामले में मंगलवार को एसएसपी दफ्तर पहुुंचकर शिकायत की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जानी थानाक्षेत्र के एक गांव का युवक नोएडा में एक कंपनी में इंजीनियर है। डेढ़ साल पहले ब्रह्मपुरी क्षेत्र की एक महिला ने उसे फेसबुक पर रिक्वेस्ट भेजी। कुछ दिनों तक मेसेंजर पर बात करने के बाद उन्होंने एक-दूसरे का नंबर ले लिया। इसके बाद इंजीनियर का महिला के घर आना-जाना शुरू हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:LLB student Murder: चौथा आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खोले बड़े राज, खौफनाक थी वारदात
विज्ञापन
आरोप है कि एक शादी समारोह में इंजीनियर को बुलाकर महिला ने उसके साथ फोटो ले ली। फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
इंजीनियर ने बताया कि वह महिला और उसके साथियों को साढ़े तीन लाख नगद और ढाई लाख रुपये पेटीएम के माध्यम दे चुका है। मंगलवार को इंजीनियर ने एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया है। दफ्तर में शिकायत सुन रहीं सीओ रूपाली राय ने साइबर सेल और थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।