Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Encounter between police and bikers in Partapur, three criminals caught, one shot

Meerut: परतापुर में पुलिस और बाइक सवारों के बीच मुठभेड़, तीन बदमाश पकड़े, एक को लगी गोली

Fri, 10 Oct 2025 03:12 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 10 Oct 2025 03:12 PM IST
सार

मोदीनगर के पशु व्यापारी से मेरठ में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। इन्हीं बदमाशों से पुलिस की देर रात मुठभेड़ हो गई। बदमाशों के पास से लूट की रकम के अलावा असलहा भी बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
Meerut: Encounter between police and bikers in Partapur, three criminals caught, one shot
पकड़े गए तीनों बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परतापुर थाना क्षेत्र में महरौली बाग के पास पशु विक्रेता से 27 हजार रुपये और फोन लूटने वाले आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में धर दबोचा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई रकम के 20 हजार रुपये, मोबाइल फोन, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

Meerut: Encounter between police and bikers in Partapur, three criminals caught, one shot
बदमाशों की बाइक। - फोटो : अमर उजाला

मोदीनगर के थाना भोजपुर शेदपुर गांव निवासी शहजाद पुत्र इस्तेयाक पशु व्यापारी हैं। बुधवार दोपहर शहजाद महरौली गांव में पशु खरीदने के लिए गए थे। वापस आते समय महरौली बाग के पास केटीएम बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और तमंचे के बल पर ईख के खेत में ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने शहजाद से 27 हजार रुपये और उसका मोबाइल फोन लूट लिया। उसके हाथ-पैर बांधकर ईख के खेत में छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह बंधन मुक्त होने के बाद शहजाद ने पुलिस को सुचना दी। 

विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात परतापुर पुलिस महरौली बंबे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान केटीएम बाइक पर पुलिस को तीन युवक आते दिखे। पुलिस को देखकर तीनों बाइक मोड़कर भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में प्रिंस पुत्र भीम सिंह निवासी चौहान पुरी, थाना टीपीनगर गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी भूड़बराल भेजा और अन्य दो बदमाशों को परतापुर थाने ले आई। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि पकड़े गए आरोपी प्रिंस पुत्र भीम सिंह निवासी चौहानपुरी थाना टीपी नगर, विकास पुत्र तिलक चंद निवासी विकासपुरी थाना टीपीनगर आशु पुत्र अशोक निवासी शिवपुरम थाना टीपीनगर हैं। बदमाशों के पास से लूट के 20 हजार रुपये बरामद किए हैं। तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed