Meerut: भारी बारिश के चलते आज खुला रहेगा बिजली बंबा बाईपास, नहीं होगा मरम्मत कार्य
मेरठ में बिजली बंबा बाईपास के जुरानपुर फाटक के दोनों ओर सड़क मरम्मत का कार्य किया जाना है। लेकिन भारी बारिश के कारण इसे टाल दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में एक बार फिर भारी बारिश ने बिजली बंबा बाईपास के जुरानपुर फाटक पर होने वाले कार्य में बाधा डाल दी है। आज भी रेलवे ने कार्य न करने का फैसला लिया है। मंगलवार सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। जिससे शाम 4:00 बजे से फाटक की सड़क को बनाने का कार्य हो पाना मुश्किल लग रहा था। इसी को देखते हुए रेलवे अधिकारियों ने आज भी कार्य को टाल दिया है।
इसके लिए रेलवे अधिकारियों ने एसपी यातायात को भी सूचित कर दिया है । वही,आगे होने वाले कार्य के लिए आज शाम को फैसला लिया जाएगा। यह तीसरा मौका है जब कार्य को टाल दिया गया है ।पहले बिजली बंबा बाईपास 9 अक्टूबर को बंद किया जाना था ।इसके बाद बारिश शुरू हो गई फिर 10 अक्टूबर तिथि तय की गई लेकिन उस दिन भी तेज बारिश के कारण कार्य नहीं हो पाया था।
एक लाख वाहनों का दबाव... नहीं मिल रहा बजट
बिजली बंबा बाईपास पर सात किमी की मरम्मत के लिए शासन से भी बजट स्वीकृत नहीं हो रहा है। लोक निर्माण विभाग ने बाईपास की मरम्मत के लिए कार्ययोजना तैयार की थी। जिससे बाईपास को ठीक किया जा चुके। साल 2018 में शासन की ओर से बाईपास को अंतिम बार बजट जारी किया गया था, लेकिन चार साल पूरे होने के बाद भी शासन का कोई ध्यान नहीं है।
यह भी पढ़ें: Meerut: मोहिद्दीनपुर में रेलवे का ओएचई वायर टूटा, दिल्ली जाने वाली कई ट्रेन बाधित
लोक निर्माण विभाग ने सड़क के चौड़ीकरण और अलग से इनर रिंग रोड बनाने के लिए वाहनों की संख्या को आधार मानते हुए सर्वे भी किया, लेकिन शासन से परियोजना को देने के लिए धन स्वीकृत नहीं हो सका।
हद तो अब हो गई जब बाईपास की मरम्मत के लिए भी कार्ययोजना स्वीकृत नहीं हो पा रही है। यहां एक तरफ बंबा होने से कैट आई, बोलार्ड आदि नहीं लगे हैं, जिससे रात के समय कई बार वाहन चालकों को धोखा हो जाता है। इससे सड़क दुर्घटना होने से बाईपास जानलेवा हो गया है।
सात किमी के बाईपास पर कई स्थान से सड़क फटने लगी है। वहीं, जहां-जहां गड्ढ़े हो गए हैं, उस स्थान पर भी नाम का पैचवर्क किया गया है। तीन दिन की बारिश में भी गड्ढ़े दिखाई देने लगे हैं। अवर अभियंता जसबीर सिंह का कहना है कि शासन को कार्ययोजना बनाकर बाईपास की भेजी गई है। हमारी कोशिश है कि बजट स्वीकृत हो जाए। बिजली बंबा बाईपास पर सुरक्षात्मक कार्य किए जाएंगे।