फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Election campaign stopped, polling parties will leave today, voting will take place tomorrow

Meerut: चुनाव प्रचार थमा, आज रवाना होना शुरू हुईं पोलिंग पार्टियां, कल होगा मतदान

Thu, 25 Apr 2024 08:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 25 Apr 2024 08:44 AM IST
सार

मेरठ हापुड लोकसभा सीट और बागपत लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होना है। आज दोनों ही सीटों पर बने मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां रवाना होना शुरू हो गईं। 

विज्ञापन
Meerut: Election campaign stopped, polling parties will leave today, voting will take place tomorrow
विक्टोरिया पार्क से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनावी मैदान में प्रत्याशियों ने ताकत झोंकी हुई है। राजनीतिक पार्टी के दिग्गज अपने-अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए मैदान उतरे हुए हैं। दूसरे चरण का चुनाव प्रचार बुधवार शाम 5 बजे थम गया। आज विक्टोरिया पार्क से मेरठ-हापुड़ लोकसभा चुनाव में पांच विधानसभा में 756 मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंचना शुरू हो गईं। इसकी तैयारियों में जिला प्रशासन कल से ही जुटा था। 

विज्ञापन


26 अप्रैल को दूसरे चरण का चुनाव होना है। मेरठ-हापुड़ लोकसभा में किठौर, मेरठ कैंट, मेरठ शहर, मेरठ दक्षिण व हापुड़ विधानसभा में 20 लाख 530 मतदाता वोट करेंगे। जहां पर 756 मतदान केंद्र बने हैं। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी दीपक मीणा का कहना है कि आज हमारे पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान टीमें रवाना की जा रही हैं। मतदान कर्मियों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। हमें उम्मीद है कि टीमें अगले 3-4 घंटों में रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जिला प्रशासन ने विक्टोरिया पार्क से पोलिंग पार्टियां रवाना करने की तैयारी कर ली है। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि पोलिंग बूथ तैयार हो गए हैं। पोलिंग अधिकारी पहुंचना शुरू हो गए हैं। पांचों विधानसभा में पिंक बूथ, दिव्यांग, मॉडल बूथ, युवा बूथ बनाए गए। प्रशासन के द्वारा बूथों सजावट का कार्य चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed