{"_id":"68a83413e5fc8dbaa5063002","slug":"meerut-elderly-man-shot-dead-while-sleeping-on-cot-in-rohta-village-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: चारपाई पर सो रहे वृद्ध की गोली मारकर हत्या, रोहटा गांव में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: चारपाई पर सो रहे वृद्ध की गोली मारकर हत्या, रोहटा गांव में दहशत
Fri, 22 Aug 2025 02:40 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:40 PM IST
सार
मेरठ के रोहटा गांव के कुटी मार्ग पर वारदात से सनसनी फैल गई। यहां बृजवीर(61) पुत्र कमल सिंह को गले में गोली मारकर हत्या कर दी। वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
मेरठ के रोहटा थानाक्षेत्र में दिनदहाड़े हत्या से सनसनी फैल गई। यहां कुटी मार्ग पर रहने वाले बृजबीर (61) पुत्र कमल सिंह अपने घर में बने कमरे में चारपाई पर सो रहे थे। अचानक अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनके गले में लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
वारदात की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों में डर और आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने हमलावरों का पीछा किया लेकिन व हाथ नहीं लग सके।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर हत्या के कारणों और हमलावरों की तलाश की जा रही है। वहीं घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
यह भी पढ़ें: Couple Suicide: किसी की खता नहीं, साथ नहीं जी पाएंगे...अलविदा, युगल ने मौत से पहले होटल में छोड़ा सुसाइड नोट