फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: eight-year-old child was crushed to death by a car On the day of his bua marriage

Meerut: बुआ के निकाह के दिन आठ साल बच्चे की कार से कुचलकर मौत, मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नहीं उठी डोली

Tue, 25 Jun 2024 12:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 25 Jun 2024 12:11 PM IST
सार

मेरठ के सरधना निवासी सालिम के परिवार में युवती के निकाह की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन आठ वर्ष के बच्चे की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन
Meerut:  eight-year-old child was crushed to death by a car On the day of his bua marriage
- फोटो : iStock

विस्तार

मेरठ के सरधना में बुआ के निकाह के दिन सोमवार को आठ साल के मासूम अरहम की कार से कुचलकर मौत हो गई। निकाह तो कराया गया, लेकिन डोली नहीं उठी। खुशियां मातम में बदल गईं। रात को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो हाहाकार मच गया।

विज्ञापन


पिठलोकर गांव निवासी सालिम मोदीपुरम के पास मदरसे में बच्चों को पढ़ाते हैं। वे पत्नी और दो बच्चों के साथ मोदीपुरम में रहते हैं। सोमवार को सालिम की चचेरी बहन सोएबा पुत्री मोहम्मद आरिफ की पिठलोकर में शादी थी। सालिम ने पत्नी को पहले ही गांव भेज दिया था।
विज्ञापन


सोएबा की शादी के लिए मेरठ से बाइक दिलवानी थी, इसलिए वह दोनों बच्चों अरहम (8) और अनस (12) के साथ मेरठ ही रुक गया। सोमवार दोपहर को उसने चचेरे भाई को बाइक दिलाई। वह बाइक लेकर चले गए। सालिम अपनी बाइक से अरहम और अनस के साथ गांव के लिए निकल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सालिम कालंद-पिठलोकर मार्ग पर रजबहे के पास पहुंचा तो सामने से तेज गति से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को सीएचसी सरधना में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने अरहम को मृत घोषित कर दिया। अरहम की मौत की सूचना गांव पहुंची तो शादी वाले घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग सीएचसी दौड़ पड़े। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

अरहम की मां की हालत बिगड़ी
शादी वाले घर में बरात पहुंच चुकी थी। खुशियों का माहौल था। गाने बज रहे थे। अचानक बच्चे की मौत की सूचना पहुंची तो सबकुछ मातम में बदल गया। चीख-पुकार मच गई। अरहम की मां की हालत बिगड़ गई। निकाह की रस्में रोक दी गईं।

रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने लोगों से राय लेने के बाद निकाह की रस्म अदायगी पूरी कराईं, लेकिन दुल्हन विदा नहीं हुई। रात को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि बच्चे के पिता सालिम की तहरीर पर कार चालक सावेज पुत्र इसरार निवासी पिठलोकर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed