फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: eighteen power plants in Meerut will run from solar power plant, farmers will get subsidy

Meerut: सोलर पावर प्लांट से चलेंगे मेरठ में 18 बिजलीघर, किसानों को मिलेगी सब्सिडी, यूपी नेडा ने शुरू की तैयारी

Tue, 06 Jun 2023 12:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 06 Jun 2023 12:57 PM IST
सार

इस तैयारी के लिए प्रधानमंत्री कुसुम योजना सी-2 से किसानों को जोड़ने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
Meerut: eighteen power plants in Meerut will run from solar power plant, farmers will get subsidy
सोलर पावर प्लांट - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ और बागपत के 18 बिजलीघरों को सोलर पावर प्लांट से जोड़ा जाएगा। सोलर पावर प्लांट से तैयार बिजली किसानों को दी जाएगी। इसके लिए विद्युत सब स्टेशनों पर किसानों के फीडर अलग किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


दोनों जिलों में प्रस्तावित सोलर पावर प्लांट से 30 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा। इसके बाद देहात में बिजली की समस्या काफी हद तक दूर होगी। इस प्रोजेक्ट में किसानों को भी साझीदार के रूप में जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


इस तैयारी के लिए प्रधानमंत्री कुसुम योजना सी-2 से किसानों को जोड़ने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए किसान अपने स्तर से भूमि पर सोलर प्लांट लगा सकते हैं। या फिर अपनी भूमि किराए पर देकर पार्टनर के रूप में प्लांट में सहभागिता निभा सकते हैं। इसके लिए किसानों को सब्सिडी का लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News: बाल अपराध मुक्त होंगे मेरठ और बागपत के 300 गांव, बाल मित्र चलाएंगे ये खास मुहिम

सब स्टेशन के पांच किमी की परिधि में लगेगा प्लांट 
सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए भी बिजली सब स्टेशन के पांच किलोमीटर की परिधि में एक से दो मेगावॉट प्लांट की स्थापना की जा सकती है ताकि सोलर प्लांट से तैयार होने वाली बिजली की सप्लाई को विद्युत निगम के सब स्टेशन से जोड़ा जा सके। इस प्रोजेक्ट में प्रति मेगावॉट पर तीन से चार करोड़ रुपये का खर्च का अनुमान है। 

मेरठ में ये बिजलीघर और स्थान हैं प्रस्तावित 
विद्युत सब स्टेशन क्षेत्र   सोलर पावर प्लांट क्षमता  

दिल्ली रोड विश्वकर्मा     एक मेगावाट
पीपलीखेड़ा         1.8 मेगावाट
गोविंदपुरी         1.2 मेगावाट
गोकुलपुर        1.2 मेगावाट 
जिटौली        1.7 मेगावाट 
गठीना         1.7  मेगावाट
महलका        1.6 मेगावाट 
हर्रा         1.2 मेगावाट

बागपत में ये स्थान हैं प्रस्तावित 
विद्युत सब स्टेशन क्षेत्र   सोलर पावर प्लांट क्षमता  
  
असारा        1.3 मेगावॉट 
बालेनी        1.3 मेगावॉट 
लुहारी         1.6 मेगावॉट 
काकोर        1.5 मेगावॉट 
लूम्ब         02 मेगावॉट 
फिरोजपुर        1.2 मेगावॉट 
खट्टा प्रहलादपुर    1.7 मेगावॉट 
दोघट         1.7 मेगावॉट 
गांगनोली         02 मेगावॉट 

भूमि अभिलेख और सहमति पत्र दें किसान 
पीएम कुसुम योजना सी-2 के तहत प्रस्तावित सोलर पावर प्लांट के लिए अपनी भूमि किराए पर देने, पार्टनर बनने और स्वयं प्लांट लगाने के लिए जो किसान इच्छुक हों वह भूमि के अभिलेख और सहमति पत्र विकास भवन में यूपी नेडा कार्यालय में जमा कर सकते हैं। सरकार की मंशा जहां सोलर प्लांट से बिजली उत्पादन करके बिजली की समस्या खत्म करने की है, वहीं किसानों को उद्योग जगत से जोड़ने की भी है। - प्रमोद भूषण शर्मा, परियोजना प्रभारी यूपी नेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed