फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: E-rickshaw overturns after hitting divider, gets shock due to thread stuck around neck, young man dies

Meerut: डिवाइडर से टकराकर पलटा ई रिक्शा, गले में पड़ा धागा अटकने से लगा झटका, युवक की मौत

Tue, 28 Jan 2025 12:16 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 28 Jan 2025 12:16 AM IST
सार

जंगेठी निवासी गौरव ई रिक्शा चलाता था। सोमवार शाम वह दोस्त सुधीर के साथ ई-रिक्शा से गांव की तरफ जा रहा था। सरधना रोड पर किंग्स पार्क कॉलोनी के सामने ई-रिक्शा डिवाइडर से टकराकर पलट गया।

विज्ञापन
Meerut: E-rickshaw overturns after hitting divider, gets shock due to thread stuck around neck, young man dies
हादसे में मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरधना रोड पर किंग्स पार्क कॉलोनी के सामने सोमवार शाम ई-रिक्शा डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक गौरव (28) की गर्दन में पड़ा धागा ई रिक्शा में अटक गया। झटका लगने से गौरव का गला दब गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

 

कंकरखेड़ा थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि सरधना रोड स्थित जंगेठी गांव निवासी गौरव पुत्र ओमपाल सिंह ई रिक्शा चलाता था। गौरव सोमवार शाम किसी काम से कंकरखेड़ा आया था। जिसके बाद वह गांव के ही दोस्त सुधीर के साथ ई-रिक्शा से वापस गांव की तरफ जा रहा था। इसी बीच सरधना रोड पर किंग्स पार्क कॉलोनी के सामने ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगने के बाद ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। हादसे के समय गौरव ई- रिक्शा चला रहा था। वहीं उसका साथी सुधीर पीछे की तरफ बैठा था। चालक के गले में पड़ा धागा रिक्शे में किसी चीज से अटक गया। रिक्शा पलटने के दौरान धागा अटकने से झटका लगने के कारण गौरव का गला का दब गया। इससे युवक की हालत बिगड़ गई और वह बेसुध हो गया। सुधीर अन्य लोगों की मदद से गौरव को पास के अस्पताल ले गया। लेकिन उसने तब तक दम तोड़ दिया था। युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार का रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed