{"_id":"69d3df4c86a308fab80a8aed","slug":"meerut-due-to-domestic-dispute-husband-poured-oil-on-his-wife-and-himself-fire-broke-out-due-to-snatching-2026-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: घरेलू कलह में पति ने पत्नी और खुद पर उड़ेला तेल, छीनाझपटी में लग गई आग, झुलसकर दोनों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: घरेलू कलह में पति ने पत्नी और खुद पर उड़ेला तेल, छीनाझपटी में लग गई आग, झुलसकर दोनों की दर्दनाक मौत
Mon, 06 Apr 2026 09:59 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 06 Apr 2026 09:59 PM IST
सार
लोहियानगर में जुबेर और उसकी पत्नी निदा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर जुबेर ने पत्नी और फिर खुद पर तेल डाल लिया। पत्नी ने माचिस छीनने का प्रयास किया था। मगर जलती हुई तिल्ली ने दोनों की जान ले ली।
विज्ञापन
जुबेर और निदा की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोहिया नगर थाना क्षेत्र के उमरनगर में घरेलू विवाद ने एक परिवार को पूरी तरह उजाड़ दिया। शनिवार देर रात हुए विवाद के बाद दंपती के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति जुबेर ने खुद के साथ पत्नी निदा पर भी ज्चलनशील पदार्थ छिड़क दिया था। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए थे। रविवार को पत्नी निदा की मौत हो गई थी। सोमवार को पति जुबेर ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। दंपती से परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र की पीर वाली गली निवासी निदा की शादी करीब तीन साल पूर्व उमरनगर निवासी जुबेर से हुई थी। दोनों के दो छोटे बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक, शनिवार शाम किसी बात को लेकर दंपती के बीच कहासुनी हुई, जो रात तक बढ़कर गंभीर विवाद में बदल गई थी। आरोप है कि गुस्से में आए जुबेर ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क लिया और पत्नी पर भी डाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसने आग लगाने की धमकी दी थी। पत्नी ने माचिस छीनने का प्रयास किया था। छीना-झपटी में अचानक आग लग गई और दोनों इसकी चपेट में आ गए थे। आग लगते ही दोनों चीखते हुए बाहर की ओर भागे थे। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पानी व गीले कपड़ों की मदद से आग बुझाई थी। गंभीर हालत में दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया था।
रविवार को निदा की मौत हो गई थी, जबकि जुबेर की हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। सोमवार को इलाज के दौरान जुबेर ने भी दम तोड़ दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामले को लेकर तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
ये भी देखें...
UP: रामपुर में शिक्षिका की हत्या करके मेरठ के नशा मुक्ति केंद्र में छिप गया पति, कमरे में इस हाल में मिला शव
ये भी देखें...
UP: रामपुर में शिक्षिका की हत्या करके मेरठ के नशा मुक्ति केंद्र में छिप गया पति, कमरे में इस हाल में मिला शव