{"_id":"655665de347c7a3f98077703","slug":"meerut-drug-addict-husband-drugged-his-wife-now-beat-her-and-threw-her-out-of-the-house-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: नशेड़ी पति ने पत्नी को लगाई नशे की लत, अब मारपीट कर घर से निकाला, पीड़िता ने एसएसपी से मांगा न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: नशेड़ी पति ने पत्नी को लगाई नशे की लत, अब मारपीट कर घर से निकाला, पीड़िता ने एसएसपी से मांगा न्याय
Fri, 17 Nov 2023 12:26 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 17 Nov 2023 12:26 AM IST
सार
मेरठ के हस्तिनापुर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि उसके नशेड़ी पति ने उसे भी नशे की लत लगा दी है और अब मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र से विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न सहित खुद को नशे का आदी बनाने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सरधना के बुबुकपुर गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी छह साल पहले हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के पाली गांव के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति नशे का आदि है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: कर्ज में डूबे प्रेमी की खातिर गढ़ी डकैती-दुष्कर्म की कहानी, दिनभर खूब हुआ हल्ला, शाम को मोबाइल ने खोला राज
विज्ञापन
विरोध करने पर ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करने लगे। इसी के साथ शादी में कार नहीं लाने का ताना देते हुए उत्पीड़न करने लगे। इतना ही नहीं महिला का पति दवाई बताकर उसे भांग खिलाने लगा, जिसके चलते वह बेसुध हो जाती थी।
कुछ दिन पहले ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। रिश्तेदारों ने दोनों पक्षों का समझौता कर दिया लेकिन ससुराल वालों ने एक बार फिर उसके साथ मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। थाना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।