फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Dr. Praveen Togadia said that Ram is our culture, scolded opposition leaders

Meerut : डॉ. प्रवीण तोगड़िया बोले- राम हमारी संस्कृति, विपक्षी नेताओं को जमकर लगाई लताड़

Thu, 08 Feb 2024 05:55 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 08 Feb 2024 05:55 PM IST
सार

Meerut News : अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि राम हमारी संस्कृति है। इस दौरान उन्होंने विपक्षी नेताओं को जमकर लताड़ लगाई।

विज्ञापन
Meerut: Dr. Praveen Togadia said that Ram is our culture, scolded opposition leaders
डॉ, प्रवीण तोगड़िया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष व अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि भगवान श्रीराम हमारी संस्कृति है। भगवान श्रीराम हिंदुओं के लिए सर्वोपरि हैं। उन्होंने भगवान श्रीराम पर उंगली उठाने वाले विपक्षी नेताओं को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि बाबर हमारा इतिहास नहीं है। हमारा इतिहास भगवान श्रीराम से हैं। इस दौरान भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

विज्ञापन


बता दें कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया बृहस्पतिवार को शीलकुंज कॉलोनी में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ये बातें कहीं।

विज्ञापन

बताया गया कि विश्व हिंदू परिषद के नेता अमित गुप्ता पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की शीलकुंज कॉलोनी में रहते हैं। बृहस्पतिवार को उनके आवास पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि भारत का इतिहास भगवान श्रीराम से हैं। मुगलों से लेकर वर्तमान में मुगल सोच रखने वाले लोगों को जमकर धोया। जहां भी संप्रदाय विशेष के लोगों की संख्या अधिक हो जाती है। वहां पर वे अपना कानून लागू करने लगते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP: चौधरी परिवार की बहू भी राजनीति में हो सकती हैं शामिल, राज्यसभा जा सकती हैं चारू तो जयंत लड़ सकते हैं चुनाव

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अयोध्या भगवान श्रीराम की नगरी है। राम मंदिर के लिए पुरुषों ने ही नहीं, बल्कि महिलाओं ने भी अपने बलिदान की आहुति दी थी। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने राम मंदिर के लिए बलिदान देने वाले कर सेवकों को भी नमन किया।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: सॉल्वर गैंग के 12 सदस्य गिरफ्तार, यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में लगाई थी सेंध, अब खुलेंगे बड़े राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed