फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut double murder case, son murdered father and mother and now waiting for justice

पहले बाप को मारकर जेल पहुंचा बेटा, जमानत पर लौटा तो मां को भी उतार दिया मौत के घाट

Thu, 10 Jan 2019 11:02 AM IST
vivek shukla गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: vivek shukla Updated Thu, 10 Jan 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
Meerut double murder case, son murdered father and mother and now waiting for justice
फाइल फोटो

मेरठ 20 बीघा जमीन को लेकर कलियुगी बेटे ने पिता को मौत के घाट उतार दिया। बेटे के खिलाफ मां चश्मदीद गवाह बनी और गवाही भी दी, जिसमें बेटे को उम्रकैद हो गई। जमानत पर बाहर आकर बेटे ने मां की भी हत्या कर दी। हत्यारे बेटे को सजा दिलाने के लिए अब महिला का भाई कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। गवाह पर कई बार हमला हो चुका है, लेकिन वह मजबूती से अड़ा हुआ है। केस में गवाही हो चुकी है। उसका कहना है कि हत्यारे बेटे को फांसी की सजा होने पर ही इंसाफ मिलेगा।

विज्ञापन


2005 में पिता को मारा
जानी थानाक्षेत्र के बाफर गांव में 20 सितंबर 2005 को धर्मपाल की हत्या उसके इकलौते बेटे लोकेश ने जमीन के विवाद में कर दी थी। धर्मपाल की पत्नी कृपाली ने बेटे के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया। जानी थाने की पुलिस ने लोकेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा। कृपाली की गवाही पर कोर्ट ने लोकेश को उम्रकैद की सजा सुना दी। हाईकोर्ट में अपील करने पर आठ साल बाद वह जमानत पर बाहर आया था।

विज्ञापन

जेल से बाहर आकर लोकेश और उसकी पत्नी रेनू ने कृपाली को रास्ते से हटाने की प्लानिंग बना ली। आरोप है कि सात मई 2014 को लोकेश ने गोलियां बरसाकर अपनी मां कृपाली को मौत के घाट उतार किया। जिसका मुकदमा कृपाली के भाई वीरसिंह ने दर्ज कराया था। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वीरसिंह ही हत्या में चश्मदीद गवाह बना। 

बर्बाद हो गया परिवार
कृपाली बाफर गांव की प्रधान थीं। कृपाली के पति वीरसिंह के पास 60-70 बीघा जमीन भी थी। इकलौता बेटा लोकेश गलत संगत में पड़ा, तो पूरा परिवार बर्बाद हो गया। दंपति ने इकलौते बेटे की परवरिश में कोई कमी भी नहीं छोड़ी थी। लेकिन उन्होंने सोचा नहीं था कि लाड़ला बेटा एक दिन उनकी ही जान ले लेगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed