Health: मेरठ के डॉक्टरों की चेतावनी, पत्ता गोभी और सलाद खाने वाले रहें सावधान, इस गंभीर बीमारी का बढ़ा खतरा
मेरठ मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के अनुसार बारिश के मौसम में बिना अच्छी तरह साफ किए सलाद और पत्तेदार सब्जियां खाना खतरनाक साबित हो सकता है। इनमें मौजूद परजीवियों के अंडे शरीर में पहुंचकर न्यूरोसिस्टीसरकोसिस जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकते हैं। विशेषज्ञों ने सलाद को अच्छी तरह धोने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
विस्तार
भोजन की थाली में परोसी जाने वाली सलाद में छिपे खतरनाक कीड़े दिमाग और मांसपेशियों में पहुंचकर मिर्गी की घातक बीमारी को जन्म दे रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में हर महीने ऐसे न्यूरोसिस्टीसरकोसिस के 45-50 मामले आ रहे हैं। बारिश के महीने में यह संक्रमण होना आम बात है। ऐसे में सलाद खाने से पहले अच्छी तरह धोना न भूलें, वरना कीड़े घातक बीमारी की चपेट में ला सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Meerut: कांवड़ यात्रा में सीएम योगी के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण
इससे पतेता गोभी के पत्तों पर इसके अंडे चिपक जाते हैं। सलाद या अधपकी गोभी खाने से अंडे पेट में चले जाते हैं। अंडे पेट में फूटकर लार्वा बनते हैं। खून के साथ ये लार्वा दिमाग, आंख, मांसपेशियों में सिस्ट बना लेते हैं। यह न्यूरोसिस्टीसरकोसिस बीमारी का रूप ले लेता है। इससे मिर्गी के दौरे, सिरदर्द शुरू हो सकता है। टमाटर, गाजर, मूली भी इसी तरह टेपवर्म के अंडे पनप जाते हैं।
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अनुराग तोमर के मुताबिक सावन में पत्ता गोभी, बैंगन के पकौड़े का स्वाद भी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इन चीजों को खाने से पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। पकौड़े पेट में भारीपन पैदा करते हैं और नमी वाले मौसम में इन्हें पचाना और भी मुश्किल हो जाता है।
वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर तनुराज सिरोही कहते हैं कि पत्तेदार सब्जियों में अक्सर लार्वा वाले कीड़े पाए जाते हैं। यदि इन्हें अच्छी तरह साफ कर नहीं पकाया जाए तो ये परजीवी शरीर में पहुंचकर बीमारी का रूप ले सकते हैं। इससे पेट दर्द, उल्टी, दस्त और लंबे समय तक कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
ध्यान देने वाली खास बातें
-सलाद को अच्छे से धोएं, 15 मिनट तक नमक डालकर उबाल लें।
-उबला दूध, मूंगफली, नारियल, साबूदाना, मखाने का नियमित सेवन करें।
-एक मौसमी फल रोजाना जरूर लें। दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।
-चाय में अदरक व दालचीनी लें, जिससे गले में संक्रमण से बचाव होता है।
-रात का भोजन हल्का लें -और सात-आठ बजे तक भोजन कर लें।
-40 की उम्र के बाद इस मौसम में एंटी फ्लू वैक्सीन जरूर लगवा लें।