फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Doctor was sitting in Women's District Hospital, AC exploded with a bang, fire caused stampede

Meerut: महिला जिला अस्पताल में बैठे थे डॉक्टर, धमाके के साथ एसी फटा, आग लगने से मची भगदड़

Tue, 09 Sep 2025 11:36 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 09 Sep 2025 11:36 PM IST
सार

महिला जिला अस्पताल में आग लगने की सूचना पर थाना देहली गेट पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंच गई। फायर ब्रिगेड ने अग्निशमन यंत्रों से और पानी डालकर आग पर काबू किया। आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Meerut: Doctor was sitting in Women's District Hospital, AC exploded with a bang, fire caused stampede
आग लगने बाद बुझाने आई टीम और फैला धुआं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला जिला अस्पताल के डाक्टर कक्ष में लगे एसी में भीषण आग लग गई। कुछ देर में एसी के परखच्चे उड़ गए। अस्पताल में भगदड़ मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने पहले अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग किया तो सभी जगह धुआं हो गया। जिससे डाक्टर कक्ष के बराबर में बने वार्ड में बेड पर लेटी महिलाएं, उनके तीमारदार और बच्चों का धुएं से दम घुटना शुरू हो गया। इन्हें आनन-फानन में कुछ देर के लिए रैनबसेरे में में शिफ्ट किया गया। हालांकि बाद में अस्पताल के प्रथम तल पर बने दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। इस दौरान देहली गेट पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की।
विज्ञापन

 

Meerut: Doctor was sitting in Women's District Hospital, AC exploded with a bang, fire caused stampede
अस्पताल में अफरातफरी का माहौल। - फोटो : अमर उजाला
महिला जिला अस्पताल की वरिष्ठ महिला चिकित्सक डा. शशि वर्मा ने बताया कि मंगलवार शाम करीब सात बजे डाक्टर कक्ष में बैठे हुए थे। सबसे पहले एसी में शार्ट सर्किट हुआ। इसके बाद धुआं निकलना शुरू हो गया। सभी डाक्टर कक्ष से बाहर आ गए। इस दौरान आग लगने से एसी फट गया। अस्पताल में भदगड़ मच गई। डाक्टरों और वार्ड ब्वाय ने खुद भागकर अपनी जान बचाई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बराबर में बने वार्ड को खाली कराया गया। सभी का दम घुटना धुएं से शुरू हो गया। रैनबसेरे में आनन-फानन में लेकर पहुंचे। रात को करीब साढ़े आठ बजे सभी मरीजों को प्रथम तल पर बने वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। डा. शशि वर्मा ने बताया कि सभी मरीज, तीमारदार और उनके बच्चे स्वस्थ हैं। अब उनको प्रथम तल पर बने वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर फायर ब्रिगेड टीम ने अपनी पड़ताल भी शुरू कर दी है। आग के कारणों की भी जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन

तमाशबीनों को पुलिस ने दौड़ाया
देहली गेट पुलिस ने तमाशबीनों को दौड़ाकर अस्पताल से बाहर निकाला। कुछ देर के लिए अस्पताल का गेट भी बंद कर दिया गया। अस्पताल के अन्दर आए लोगों को भी पुलिस ने एक किनारे पर खड़ा कर दिया।
 

ये बोले एसपी
महिला जिला अस्पताल के डाक्टर कक्ष के एसी में आग लगी है। आग के कारणों की जांच के लिए अग्निशमन टीम से रिपोर्ट मांगी गई है। कोई जनहानि नहीं हुई है।
- आयुष विक्रम सिंह
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed