फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Doctor Loot case: Crooks have surrendered at SSP office and said are afraid of police bullets

UP: गर्लफ्रेंड के बताए क्लीनिक पर लूट, फिर दावत में उड़ाई रकम, अब सरेंडर कर बोले- पुलिस की गोली से लगता है डर

Sat, 11 Nov 2023 04:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 11 Nov 2023 04:29 PM IST
सार

Meerut News : नागेंद्र ने बताया कि उसकी प्रेमिका पहले डॉक्टर के क्लीनिक पर जॉब करती थी। उसने ही यहां के बारे में बताया था। इसके बाद उन्होंने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पंकज और पार्थ दोनों फरार चल रहे थे।

विज्ञापन
Meerut Doctor Loot case: Crooks have surrendered at SSP office and said are afraid of police bullets
दोनों आरोपियों ने एसएसपी ऑफिस में सरेंडर किया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में गढ़ रोड पर न्यूरो सर्जन विकुल कुमार त्यागी के क्लीनिक पर लूट के मामले में फरार चल रहे दोनों आरोपियों ने एसएसपी ऑफिस पर सरेंडर कर दिया। दोनों आरोपी पंकज और पार्थ अपने वकील के साथ पहुंचे और बोले कि पुलिस की गोली से डर लगता है। आगे अपराध नहीं करेंगे। 

विज्ञापन


न्यूरो सर्जन डॉ. विकुल कुमार त्यागी का गढ़ रोड पर टिंबकटू रेस्टोरेंट के सामने क्लीनिक है। एक नवंबर को वह क्लीनिक से 4.20 बजे निकल गए थे। उनके जाने के पांच मिनट बाद दो युवक क्लीनिक पर पहुंचे। दोनों ने कर्मचारियों पर तमंचे तानकर ओपीडी में रखे 26 हजार रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने सीसीटीवी के जरिए बदमाशों की पहचान कर ली थी। एक आरोपी सरधना की गुजराल कॉलोनी निवासी नागेंद्र प्रताप सिंह वर्मा (33) को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन

नागेंद्र ने बताया था कि मेडिकल का डिप्लोमा करने के बाद उसने सरधना के छुर गांव में क्लीनिक खोला था। क्लीनिक अच्छा नहीं चलने पर उसने दोस्त पंकज चौधरी निवासी ग्राम अहमदाबाद थाना सरधना और पार्थ निवासी सेतनी थाना कोतवाली दादरी गौतमबुद्धनगर के साथ मिलकर डॉ. विकुल त्यागी के यहां लूट की योजना बनाई। 

नागेंद्र ने बताया कि उसकी प्रेमिका पहले डॉक्टर के क्लीनिक पर जॉब करती थी। उसने ही यहां के बारे में बताया था। इसके बाद उन्होंने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पंकज और पार्थ दोनों फरार चल रहे थे।

विज्ञापन

दावत में उड़ा दी लूटी गई रकम
शुक्रवार दोपहर दोनों अपने वकीलों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे और सरेंडर कर दिया। दोनों से एसपी क्राइम अनित कुमार ने पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि पुलिस की गोली से डर लगता है, अब वे अपराध नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि लूटे गए रुपये दावत में खर्च हो गए। 
 

यह भी पढ़ें: बहुत शातिर निकला नूर मोहम्मद: हर रोज ऐसे कमा रहा था पांच हजार, भंडाफोड़ होने पर उड़े अफसरों के होश, एक अरेस्ट

सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने बताया कि दोनों बदमाशों से वारदात में इस्तेमाल किए गए तमंचे की बरादमगी के प्रयास कराए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अद्भुत नवजात: बच्चे के चार हाथ, चार पांव देख डॉक्टर भी हैरान, परिजन परेशान, जानिए कैसा है नन्हे मेहमान का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed