फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut DM inspects waterlogged city on foot after heavy rain, walks in 2-feet water

Meerut: बारिश से सड़क बनी तालाब, शिकायत मिलते ही पहुंचे डीएम, दो फीट पानी में चलकर किया निरीक्षण

Wed, 23 Jul 2025 04:33 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 23 Jul 2025 04:33 PM IST
सार

झमाझम बारिश के बाद मेरठ शहर जलभराव से जूझता दिखा। राज्यसभा सांसद की नाराजगी के बाद डीएम खुद मौके पर पहुंचे और दो फीट पानी में चलकर दो घंटे तक निरीक्षण किया। नगर आयुक्त को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Meerut DM inspects waterlogged city on foot after heavy rain, walks in 2-feet water
बारिश में जलभराव के निरीक्षण के लिए पानी में उतरे डीएम वीके सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ शहर में झमाझम बारिश ने शिवरात्रि के दिन सड़कों को तालाब बना दिया। बुधवार को वार्ड 47 समेत कई इलाकों में जलभराव की शिकायतें मिलीं। आवाजाही ठप होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई ने जिलाधिकारी को फोन कर नाराजगी जताई। शिकायत पर गंभीर प्रतिक्रिया देते हुए डीएम डॉ. वीके सिंह खुद नगर आयुक्त सौरभ गंगवार और एडीएम सिटी के साथ निरीक्षण के लिए निकल पड़े।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Gold Prices: एक लाख के पार पहुंचीं 10 ग्राम सोने की कीमत, क्या और बढ़ेगा भाव? ये है वजह

विज्ञापन

Meerut DM inspects waterlogged city on foot after heavy rain, walks in 2-feet water
पानी में चलकर जाते डीएम - फोटो : अमर उजाला
डीएम ने करीब दो फीट पानी में डीएम ने दो घंटे तक शहर का दौरा किया और वार्ड 47 के नागरिकों से बातचीत कर समस्या जानी। पार्षद कुलदीप वाल्मीकि और संदीप रेवड़ी ने क्षेत्र की पुलिया चोक होने और निकासी न होने की जानकारी दी। मौके पर ही डीएम ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान हो और नालों की सफाई युद्धस्तर पर शुरू कराई जाए।

बारिश के चलते आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई मोहल्लों में गंदा पानी घरों तक घुस आया है। अधिकारियों का कहना है कि सफाई और निकासी व्यवस्था को फिर से प्रभावी किया जाएगा ताकि आगामी बारिश से पहले हालात सुधारे जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed