Meerut: फैक्टरी में हुए विस्फोट को लेकर डीएम-एसएसपी ने लिया संज्ञान, कार्रवाई के दिए सख्त निर्देश
Meerut News : मेरठ के मवाना क्षेत्र में एक फैक्टरी में हुए विस्फोट के बाद डीएम और एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विस्तार
मेरठ के मवाना में इंचौली थाना क्षेत्र के फिटकरी गांव के पास मंगलवार सुबह हुए हादसे के बाद जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सिंह सजवान मौके पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए नियमित उपचार दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती घायल व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
फैक्टरी का बॉयलर फटने से दो कर्मचारियों की मौत
मवाना थाना क्षेत्र में फिटकरी गांव के नजदीक एक फैक्टरी में हुए हादसे ने दो मजदूरों की जान ले ली। बताया गया कि आज सुबह फैक्टरी का बॉयलर फटने से हादसा हो गया, जिसमें फैक्टरी में काम कर रहे दो कर्मचारी चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: Mission 2024: सपा-कांग्रेस गठबंधन इस सीट पर बना रहा नए समीकरण, SP का ये प्लान बिगाड़ देगा BJP का गणित
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। घटना की जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाने चाहे लेकिन, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। वहीं, कर्मचारियों की मौत की खबर सुनते ही परिजन मौके पर दौड़े। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें: मेरठ में बड़ा हादसा: फैक्टरी का बॉयलर फटने से दो कर्मचारियों की मौत, तीन झुलसे, परिजनों में मचा कोहराम