फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut division's team selected for judo and hockey competition

Meerut News: जूडो व हॉकी प्रतियोगिता के लिए मेरठ मंडल की टीम का हुआ चयन

Thu, 25 Dec 2025 03:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
Meerut division's team selected for judo and hockey competition
मेरठ। प्रदेश स्तरीय जूडो व हॉकी प्रतियोगिता के लिए बुधवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल हुए। ट्रायल के बाद मेरठ मंडल की टीम का चयन किया गया। ट्रायल के दौरान दोनों ही खेलों के खिलाड़ियों ने खूब दम दिखाया।
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 31 दिसंबर तक लखनऊ में किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्थित एस्ट्रोटर्फ मैदान में ट्रायल हुए। मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बुलंदशहर और बागपत से पहुंचे खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर मेरठ मंडल की टीम का चयन किया गया।
विज्ञापन

ट्रायल के बाद हॉकी टीम में गाजियाबाद से याहिया, मेरठ से सागर, ईशू, वैभव, उदयवीर, मोहम्मद शाद, अब्दुल अहद, बुलंदशहर से सनी, सनी कुमार, मेरठ से मोहम्मद अकरम, आयुष जैनवाल, गाजियाबाद से मनीष, मेरठ से वंश, सुहेब, कनक, बुलंदशहर से सौरभ, गाजियाबाद से कृष्णा और मेरठ से आर्यन का चयन किया गया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, हॉकी कोच भूपेश कुमार, रजनीश कौशल आदि ने टीम को बधाई दी। बृहस्पतिवार को टीम लखनऊ के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूडो प्रतियोगिता के लिए हुआ मंडल की टीम का चयन
प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला व पुरुष जूडो प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 6 जनवरी तक आगरा में होगा। इसे लेकर बुधवार को मेरठ मंडल की टीम का चयन किया गया। ट्रायल में पुरुष और महिला दोनों वर्ग में मेरठ व आसपास के जिलों से खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयनित टीम में पुरुष वर्ग में 55 किलोग्राम भार वर्ग में गाजियाबाद से पवन, 60 किलोग्राम में अनुराग, 66 किलोग्राम वर्ग में मेरठ से आदित्य, 73 किलोग्राम वर्ग में अवनीश,81 किलोग्राम में अक्षत, 90 किलोग्राम वर्ग में पर्व और 100 किलोग्राम में नीरज कुमार का चयन किया गया। महिला वर्ग में 44 किलोग्राम भार वर्ग में गाजियाबाद से कनिका, 48 किलोग्राम में डोली, 52 किलोग्राम में मेरठ से आयुषि, 70 किलोग्राम में शिवानी शर्मा, 63 किलोग्राम वर्ग में मुस्कान का चयन किया गया। जूडो कोच अंशु ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed