फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Division team won 7 gold medals in the swimming competition.

Meerut News: तैराकी प्रतियोगिता में मेरठ मंडल की टीम ने जीते 7 स्वर्ण पदक

Mon, 06 Jul 2026 07:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 06 Jul 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Meerut Division team won 7 gold medals in the swimming competition.
तैराकी में 4 स्वर्ण पदक जीतने वाली जिया
लखनऊ में आयोजित हुई प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक-बालिका प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक-बालिका तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 5 जुलाई तक लखनऊ में किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ मंडल की टीम ने 7 स्वर्ण पदक, 8 रजत पदक और 4 कांस्य पदक जीते।

मेरठ मंडल की कुमारी जिया ने 50 मीटर, 100 मीटर फ्री स्टाइल, 50 मीटर और 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में 4 स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में उन्होंने एक रजत पदक प्राप्त किया। कुमारी आव्या त्यागी ने 200 मीटर बैक स्ट्रोक में एक स्वर्ण पदक, 200 मीटर फ्री स्टाइल और व्यक्तिगत मेडले में दो रजत पदक जीते। 400 और 800 मीटर फ्री स्टाइल में उन्होंने दो कांस्य पदक जीते। आन्या सांगवान ने 100 मीटर फ्री स्टाइल और 50 मीटर बैक स्ट्रोक में दो रजत पदक जीते। 50 मीटर फ्री स्टाइल में एक कांस्य पदक जीता। ओम त्यागी ने 50 मीटर फ्री स्टाइल और 100 मीटर बटरफ्लाई में 2 स्वर्ण पदक प्राप्त किए। 100 मीटर और 200 मीटर फ्री स्टाइल व 50 मीटर फ्री स्टाइल में 3 रजत पदक जीते। अरजित श्रीवास्तव ने 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में 1 रजत पदक और 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में 1 कांस्य पदक जीता। टीम के शानदार प्रदर्शन पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed