फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut District Bar Association canceled woman attorney membership

दरोगा पिटाई मामला: जिला बार एसोसिएशन ने रद्द की महिला वकील की सदस्यता

Thu, 25 Oct 2018 03:48 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 25 Oct 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
Meerut District Bar Association canceled woman attorney membership
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में दरोगा पिटाई मामले से सुर्खियों में आई महिला वकील की सदस्यता जिला बार एसोसिएशन ने रद्द कर दी है। महिला वकील ने बुधवार शाम को शराब के नशे में चार लोगों को टक्कर मारी थी। इस दौरान महिला ने एसएसपी ऑफिस से लेकर कैंट स्थित सीडीए ऑफिस तक अपनी गाड़ी अंधाधुंध दौड़ाई थी। वहीं महिला वकील ने लालकुर्ती थाने में भी खूब हंगामा किया था। इसके बाद महिला के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हुए थे। इसी मामले में महिला अधिवक्ता को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन


ये था पुराना मामला
मेरठ में नेशनल हाईवे स्थित एक होटल में खाना खाने गए मोहिउद्दीनपुर चौकी इंचार्ज सुखपाल सिंह पंवार और एक महिला ने खाने की देरी का विरोध किया, जिसपर बवाल हो गया। आरोप है कि नशे की हालत में पहले महिला ने तोड़फोड़ करते हुए गाली गलौज की। इसके बाद होटल मालिक भाजपा नेता और स्टाफ ने होटल को अंदर से बंद करके दरोगा को जमकर पीटा। पूरे मामले का वीडियो वायरल हो गया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, वार्ड 40 से भाजपा पार्षद चौधरी मनीष पंवार का नेशनल हाईवे स्थित खिर्वा चौपले के पास ब्लैक पेपर नाम से होटल है। परतापुर थाने की मोहिउद्दीनपुर चौकी पर तैनात सुखपाल पंवार कंकरखेड़ा क्षेत्र निवासी एक महिला को देर रात अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से होटल में खाने के लिए लेकर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि दोनों ही नशे की हालत में थे। इस दौरान दोनों ने वेटर को खाना लाने के लिए ऑर्डर दिया। ऑर्डर पूरा होने में कुछ देर हो गई। गुस्साई महिला ने कर्मचारियों को अपशब्द बोलते हुए अभद्रता शुरू कर दी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed