फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Dispute among BSP leaders, sector president makes serious allegations on former district president

Meerut: बसपा नेताओं में विवाद, सेक्टर अध्यक्ष ने पूर्व जिलाध्यक्ष और जिला महासचिव पर लगाए ये गंभीर आरोप

Thu, 23 Oct 2025 01:52 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 23 Oct 2025 01:52 PM IST
सार

सेक्टर अध्यक्ष विनय गौतम का कहना है कि दो युवकों का राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ गलत टिप्पणी का वीडियो वायरल हुआ था। इसकी वह रिपोर्ट दर्ज कराना चाहते हैं, जबकि पूर्व जिलाध्यक्ष और जिला महासचिव ऐसा करने से रोक रहे हैं। 

विज्ञापन
Meerut: Dispute among BSP leaders, sector president makes serious allegations on former district president
विनय जाटव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी के मामले में पुलिस से शिकायत करना बसपा सेक्टर अध्यक्ष विनय गौतम को भारी पड़ गया। आरोप है कि पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष और जिला महासचिव ने उनसे अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ टिप्पणी करने वाले की शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। अब सेक्टर अध्यक्ष ने मेरठ मंडल को-आर्डिनेटर जगरूप जाटव से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

 

शास्त्रीनगर एल-ब्लॉक के सेक्टर अध्यक्ष विनय गौतम का कहना है कि छह अक्तूबर को सोशल मीडिया के माध्यम से उनको एक ऑडियो क्लिप मिली। इसमें दो युवक आपस में बात कर रहे हैं। इनमें से एक युवक बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम लेकर अशोभनीय टिप्पणी कर रहा है। इसकी शिकायत एसएसपी से की गई। पुलिस ने दीपावली के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विनय के मुताबिक शिकायत की सूचना बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुभाष प्रधान और महासचिव धीर सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष अश्वनी जाटव तक पहुंच गई। आरोप है कि उन्होंने शिकायत वापस लेने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। दो दिन पहले ही जब धीर सिंह और अश्वनी जाटव पार्टी कार्यालय पर बैठे थे तो उन्होंने उनके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। 
 
विज्ञापन

विनय का कहना है कि उन्होंने सुरक्षा के लिए 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस के साथ जिलाध्यक्ष डा. सुभाष प्रधान भी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को समझाकर वापस भेज दिया। विनय का आरोप है कि जिलाध्यक्ष ने आरोपी बसपा नेताओं को कुछ नहीं कहा, जबकि उन्हें पार्टी से निकालने की धमकी दी। इसके बाद पूरी घटना की जानकारी मंडल को-आर्डिनेटर जगरूप जाटव समेत कई बड़े नेताओं को दी।
 

इनकी सुनिये
विनय गौतम ने बताया कि बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अश्वनी जाटव और धीर सिंह के साथ कहासुनी हुई है। अभद्रता की भी जानकारी मिली है। जांच की जा रही है, कार्रवाई होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। 
- जगरूप जाटव, मंडल को-आर्डिनेटर बसपा।

- जिस समय विनय की अश्वनी जाटव के साथ कहासुनी हुई, उस समय हम वहां मौजूद नहीं थे। पता चला कि विनय ने ही अश्वनी के साथ अभद्रता की और पुलिस भी बुला ली। जो अनुशासनहीनता में आता है। उसको कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। 
- डॉ. सुभाष प्रधान, जिलाध्यक्ष बसपा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed