फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Discharged from medical college without taking a big careless bullet of hospital

मेरठ: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, गोली निकाले बगैर मेडिकल कॉलेज से की छुट्टी

Mon, 30 Nov 2020 04:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 30 Nov 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Meerut: Discharged from medical college without taking a big careless bullet of hospital
injured, baghpat news, meerut medical - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत शहर निवासी युवक सद्दाम की गोली निकाले बगैर ही मेरठ मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज कर देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी छुट्टी कर दी। हायर सेंटर रेफर नहीं किया। परिजन घायल को बागपत जिला अस्पताल ले आए, वहां भी उसे इलाज नहीं दिया गया। इससे बाद परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


कोर्ट रोड हनुमान वाली गली निवासी तौफीक ने बताया कि शनिवार रात उसके भाई सद्दाम को घर में घुसकर गोली मार दी गई थी। देररात बागपत सीएचसी से उसे मेरठ मेडिकल रेफर किया गया था। 
विज्ञापन


आरोप है मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने सद्दाम की पीठ में लगी गोली निकाले बिना ही डिस्चार्ज कर दिया। इसे लेकर वहां हंगामा भी हुआ। तौफीक ने बताया कि मेडिकल से निकाले जाने के बाद घायल सद्दाम को करीब 12 बजे बागपत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां भी उपचार नहीं दिया गया। तौफीक ने कहा कि वह मामले की शिकायत डीएम से करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक को बागपत के जिला अस्पताल और मेरठ मेडिकल में अच्छा उपचार दिया गया है। घायल की जान को कोई खतरा नहीं है। -डॉ. बीएल कुशवाह, सीएमएस, जिला अस्पताल, बागपत 


मरीज की हालत ठीक थी। एक्सरे और ऑक्सीजन रिपोर्ट के आधार पर उसे डिस्चार्ज किया गया। एक्सरे में गोली की पुष्टि नहीं हुई थी। - डॉ. हर्षवर्धन, ईएमओ, मेडिकल कॉलेज, मेरठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed