फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya will hold a meeting at party office in city today

Meerut News: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कल आएंगे मेरठ, पार्टी कार्यालय पर करेंगे अहम बैठक

Sat, 01 Apr 2023 11:45 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 01 Apr 2023 11:45 PM IST
सार

Meerut News: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को मेरठ आएंगे। बताया गया कि वे पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक करेंगे।

विज्ञापन
Meerut: Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya will hold a meeting at party office in city today
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को शहर में रहेंगे। डिप्टी सीएम दोपहर दो बजकर 10 मिनट पर पुलिस लाइन हैलीपेड पर उतरेंगे और 2.30 बजे से बागपत रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों, कोर ग्रुप व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन


निकाय चुनाव के अनंतिम आरक्षण के बाद इसे खास माना जा रहा है। निकाय चुनाव की रणनीति बनाने के साथ ही वह पार्टी पदाधिकारियों संग प्रत्याशी को लेकर भी मंथन कर सकते हैं। घंटे भर चलने वाली बैठक के बाद वह मंडलायुक्त कार्यालय में विभागों की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे। बाद में पत्रकारों को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेराब-कोनेन हत्याकांड: गाजियाबाद-मेरठ पुलिस में तकरार, बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार की ओर से मनोज जोशी की प्रस्तुति ‘चाणक्य’ हिन्दी नाटक का मंचन शाम 4.30 बजे से होगा। इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर उपमुख्यमंत्री रहेंगे। संयोजक दीपक शर्मा ने बताया कि मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान रहेंगे। इसी के साथ राज्यमंत्री केपी मलिक भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

सूचना विभाग की ओर से उनके भी आने का कार्यक्रम जारी कर दिया गया। वह बागपत में कश्यप चौपला जौनमाना पर महर्षि कश्यप की मूर्ति स्थापना में भी सुबह सम्मिलित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed