Meerut: ऑनलाइन मंगाई दही खराब निकली, शिकायत पर डिलीवरी ब्वॉय का हमला, मैस संचालक और भाई से मारपीट
मेरठ के मोदीपुरम में ऑनलाइन मंगाई गई दही खराब निकलने पर शिकायत करना मैस संचालक को महंगा पड़ गया। आरोप है कि नाराज डिलीवरी ब्वॉय ने साथियों के साथ मिलकर मैस संचालक और उसके भाई के साथ मारपीट की। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोदीपुरम में ऑनलाइन दही मंगाना एक मैस संचालक को महंगा पड़ गया। खराब दही की शिकायत करने पर डिलीवरी ब्वॉय ने अपने साथियों के साथ मिलकर मैस संचालक और उसके बड़े भाई के साथ मारपीट कर दी। मामले में पल्लवपुरम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
दीवान चंद्र एंक्लेव निवासी शिवा चौधरी विवेकानंद छात्रावास में मैस संचालित करते हैं। शिवा के अनुसार उन्होंने Blinkit एप के जरिए मैस के लिए दही ऑर्डर की थी। डिलीवरी मिलने के बाद जांच करने पर दही खराब निकली। इस पर उन्होंने एप के माध्यम से शिकायत दर्ज कर रिफंड की मांग की।
यह भी पढ़ें: CM Yogi In Baghpat: नवनाथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे सीएम योगी, सुरक्षा में एक हजार जवान तैनात
शिकायत करने पर शुरू हुई अभद्रता
आरोप है कि शिकायत किए जाने से नाराज डिलीवरी ब्वॉय ने मौके पर ही अभद्रता शुरू कर दी और शिवा व उनके बड़े भाई से गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर हॉस्टल के अन्य छात्र भी बाहर आ गए, जिसके बाद आरोपी वहां से चला गया।
साथियों के साथ लौटकर दी धमकी
पीड़ित का आरोप है कि कुछ देर बाद डिलीवरी ब्वॉय अपने कई साथियों के साथ दोबारा हॉस्टल पहुंच गया। इस दौरान हॉस्टल गार्ड ने उन्हें अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। आरोपियों ने हंगामा करते हुए धमकी दी और वहां से फरार हो गए।
घटना की सूचना डायल-112 पर पुलिस को दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अंकुश और उसके अन्य साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।