दिल्ली-जम्मू रेल मार्ग पर संकट: यातायात पटरी पर नहीं, शालीमार एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद
दिल्ली से जम्मू तवी रेल यातायात अब भी पटरी पर नहीं लौट सका है। शालीमार एक्सप्रेस सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से जम्मू तवी रेल मार्ग का यातायात अभी भी सामान्य नहीं हो सका है। खासकर यात्रियों के लिए अहम मानी जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस (14661) लगातार रद्द चल रही है। ट्रेन बंद होने से दिल्ली से मेरठ के रास्ते जम्मू जाने वाले यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
दिल्ली-हरियाणा रूट से चलने वाली जम्मू मेल (20433) को केवल अंबाला कैंट तक ही संचालित किया गया, इसके आगे यात्रा रद्द कर दी गई। इसी तरह टूंडला से जम्मू तवी एक्सप्रेस (18309) केवल अमृतसर तक ही चली, जबकि आगे का संचालन रोक दिया गया।
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 15 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ
नई दिल्ली से लुधियाना होकर जाने वाली शक्ति वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22461) भी रद्द रही। राजधानी एक्सप्रेस (12425) और जम्मू तवी दुरंतो एक्सप्रेस (12265) का संचालन भी पूरी तरह रोक दिया गया।
वहीं, जम्मू तवी से दिल्ली की ओर आने वाली शालीमार एक्सप्रेस (14662), धनबाद विशेष किराया गरीब रथ (03310), वंदे भारत एक्सप्रेस (22440), राजधानी एक्सप्रेस (12426) और दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12266) भी रद्द रहीं। लगातार रद्द हो रही ट्रेनों से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।