फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Delhi Police detained youth from Ghosipur, relatives protested after reaching police station

मेरठ : दिल्ली पुलिस ने घोसीपुर से युवक को हिरासत में लिया, परिजनों ने थाने पहुंचकर किया विरोध

Sat, 01 Oct 2022 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Meerut: Delhi Police detained youth from Ghosipur, relatives protested after reaching police station
मेरठ : दिल्ली पुलिस ने घोसीपुर से युवक को हिरासत में लिया, परिजनों ने थाने पहुंचकर किया विरोध
विज्ञापन

खरखौदा। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम ने थाना खरखौदा पुलिस के साथ घोसीपुर निवासी एक युवक को उसकी दुकान से हिरासत में ले लिया। थाने पहुंचे परिजनों ने क्राइम ब्रांच टीम का जमकर विरोध किया।
घोसीपुर निवासी शमा परवीन पत्नी गुलफाम के अनुसार, उसका देवर गुलफाम पुत्र वहीद पिछले कई वर्षों से पत्नी व बच्चों के साथ दिल्ली में रह रहा है। गुलफाम दिल्ली सहित मेरठ के भी कई थानों में वाहन चोरी में संलिप्त रहा है। चार दिन पहले ही न्यायालय में हाजिर न होने के कारण उसे जेल जाना पड़ा। उसका पति फुरकान हापुड़ रोड पर गांव जाहिदपुर में केनरा बैंक के सामने बाइक मिस्त्री का काम करता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को खरखौदा पुलिस के साथ गांव पहुंचे कार सवार कुछ युवकों ने अपने आप को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम बताया। उन्होंने गुलफाम के बारे में पूछा। परिजनों ने बताया कि गुलफाम जेल में है। क्राइम ब्रांच ने निर्दोष फुरकान को दुकान से हिरासत में ले लिया तथा खरखौदा थाना ले आई। परिजनों का आरोप है कि क्राइम ब्रांच की टीम ने गुलफाम को पेश करने की मांग की तथा उसके बदले में फुरकान को हिरासत में लेने की बात कही। परिजन क्राइम ब्रांच टीम के पीछे ही खरखौदा थाना पहुंचे। जहां फुरकान की पत्नी सहित अन्य महिलाओं ने क्राइम ब्रांच टीम का जमकर विरोध किया, लेकिन क्राइम ब्रांच फुरकान को अपने साथ दिल्ली ले गई। परिजनों ने गुलफाम को निर्दोष बताते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल सहित जिले के आला अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed