फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Clashes broke out in Prayagraj over stopping procession of Kanwariyas carrying DJ during Jummah ki Namaz

UP: कांवड़ियों पर हमला, ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे व तलवार से हमले का आरोप; नमाज के दौरान DJ को लेकर हुआ था विवाद

Fri, 18 Jul 2025 08:39 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 18 Jul 2025 08:39 PM IST
सार

घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। घटना के बाद आक्रोशित कांवड़िये नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे और वहां घंटों हिंदू संगठनों संग विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Clashes broke out in Prayagraj over stopping procession of Kanwariyas carrying DJ during Jummah ki Namaz
पीड़ित कांवड़िये पहुंचे थाने - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के प्रयागराज स्थित मऊआइमा के ग्राम सराय ख्वाजा में शुक्रवार दोपहर डीजे संग जुलूस निकाल रहे कांवड़ियों का दूसरे समुदाय के लोगों से विवाद हो गया। कांवड़ियों का आरोप है कि उन पर ईंट-पत्थर व तलवार से हमला किया गया। बीच बचाव के लिए पहुंचीं महिलाओं से अभद्रता की गई। पुलिस ने दूसरे समुदाय के तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। साथ ही 15 नामजद समेत 65 पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

डीजे जुलूस निकालकर जल भरने जा रहे थे
महेंद्र कुमार सरोज ने बताया कि उनके ही गांव के रामकृष्ण सरोज, पुरषोत्तम सिंह, राजेंद्र जायसवाल, अंकित सरोज, शशांक कश्यप, मनीष कश्यप, शुभम प्रजापति, हरिकेश, धीरज आदि कांवड़िये शुक्रवार दोपहर डीजे साउंड संग जुलूस निकालकर जल भरने जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे और तलवार से हमला
आरोप है कि धर्मस्थल के पास पहुंचते ही वहां मौजूद दूसरे समुदाय के लोगों ने ईंट-पत्थर चलाते हुए लाठी-डंडे, तलवार आदि से हमला कर दिया और जातिसूचक गालियां दीं। पिटाई से कई कांवड़ियों को चोटें आईं। बीच बचाव में आईं महिलाओं के साथ अभद्रता की गई। झंडे को भी फाड़ दिया गया।

विज्ञापन

कांवड़िये पहुंचे थाने
घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। घटना के बाद आक्रोशित कांवड़िये नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे और वहां घंटों हिंदू संगठनों संग विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर एसीपी फूलपुर पंकज लवनिया भी पहुंच गए।

इन पर मुकदमा दर्ज
इसके बाद महेंद्र की तहरीर पर मोहम्मद तौसीफ, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद तस्लीम, मोहम्मद राजू, मोहम्मद सद्दू, मोहम्मद अबरार, मोहम्मद शहजाद, तुफैल अहमद, मोहम्मद कल्लू, सुहैल अहमद, जीवन, मंजू साईं, मोहम्मद सलमान, डॉक्टर शमशाद (कनकटा) व 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

आवाज कम कराने को लेकर हुई नोकझोंक
मुस्लिम पक्ष का आरोप है कि जुमे की नमाज के समय डीजे का साउंड कम करने को कहने पर कांवड़िये उग्र हो गए। इसी बात पर बहस हुई।
 

पुलिस का बयान
मौके पर दोनों पक्षों में नोकझोंक हुई थी। मारपीट जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। -कुलदीप सिंह गुनावत, डीसीपी गंगानगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed