फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Defense Ministrys approval to build link road, 2.5 lakh people will get direct benefits

दीपावली का उपहार: लिंक रोड बनाने के लिए रक्षा मंत्रालय की मंजूरी, ढाई लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

Wed, 08 Nov 2023 11:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 Nov 2023 11:46 AM IST
सार

मेरठ के बागपत रोड से जैननगर की ओर से सिटी स्टेशन को जोड़ने वाली लिंक रोड को पीडब्ल्यूडी बनाएगा। इसके लिए 26 करोड़ का बजट प्रस्ताव तैयार किया गया है। लिंक रोड के लिए दो साल से आंदोलन चल रहा था। लिंक मार्ग जन आंदोलन समिति ने डॉ. लक्ष्मीकांत का आभार जताया।

विज्ञापन
Meerut: Defense Ministrys approval to build link road, 2.5 lakh people will get direct benefits
लिंक रोड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अब वह दिन दूर नहीं जब बागपत रोड से सिटी स्टेशन जाना लोगों के लिए आसान होगा। रेलवे रोड को बागपत रोड से जोड़ने वाली लिंक रोड बनाने के लिए कई सालों तक चला लिंक रोड जन आंदोलन समिति का संघर्ष रंग लाया। सिटी रेलवे स्टेशन रोड पर जैननगर शिव मंदिर से बागपत रोड पर टीपीनगर थाने तक लिंक रोड बनाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने पीडब्लूडी को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। इस मार्ग के बनने से शहर की जनता को बड़ी राहत मिलेगी। बागपत रोड को जाम से भी छुटकारा मिलेगा। समिति के लोगों ने इसके लिए राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी के प्रयास की भी सराहना की है। 

विज्ञापन


रेलवे रोड और बागपत रोड को जोड़ने के लिए कोई मार्ग नहीं है। अभी दोपहिया वाहन सवार जैन नगर की गलियों से होकर गुजरते हैं। वहीं, चार पहिया या बड़े वाहनों को रेलवे रोड वाया डीएन कॉलेज, दिल्ली रोड से होकर जाना पड़ता है।
विज्ञापन


इसमें लगभग 45 मिनट जाम लगने के कारण खराब हो जाते हैं। सिटी रेलवे स्टेशन से ट्रेनों में यात्रा करने वाले ऐसे लोग जिन्हें बागपत रोड आना है, उन्हें कई किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। इस समस्या के निजात के लिए दो साल पहले स्थानीय लोगों ने लिंक मार्ग जन आंदोलन समिति बनाई और आंदोलन शुरू किया। लोगों ने एकजुट होकर लगातार आंदोलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Pollution In Meerut: AQI पहुंचा 358, उत्तर पश्चिमी हवाओं का रुकेगा प्रवाह, और दूषित होगी हवा, मास्क लगाएं

पिछले विधानसभा चुनाव में वोट न करने का भी एलान कर दिया था। इसके बाद भाजपा नेताओं के आश्वासन पर लोगों ने मतदान बहिष्कार वापस ले लिया था। उसी समय से जनप्रतिनिधि लगातार लिंक रोड बनवाने के प्रयास में जुटे रहे, जिसका परिणाम यह हुआ कि अब रक्षा मंत्रालय ने भी लिंक रोड बनाने के लिए अपनी स्वीकृति दे दी है। 

900 मीटर का बनेगा लिंक मार्ग, ढाई लाख लोगों को सीधा लाभ 
रेलवे रोड जैन नगर से बागपत रोड को जोड़ने वाला लिंक रोड लगभग 900 मीटर का होगा। इसके लिए कुछ जगह तो खाली है, कुछ से अतिक्रमण हटाना पड़ेगा। लिंग मार्ग बनने के बाद टीपीनगर थाने के सामने से सीधे सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचा जा सकेगा।

इससे करीब 45 मिनट की बचत होगी। साथ ही बागपत रोड, रोहटा रोड, कंकरखेड़ा, मेरठ छावनी के करीब ढाई लाख लोगों को इस मार्ग से सीधा लाभ मिलेगा।

लिंक रोड जन आंदोलन समिति ने मंगलवार को दशमेश नगर स्थित गुरुद्वारा में बैठक की। इसमें समिति के सरदार राजेन्द्र सिंह, विनोद सिरोही, अमित जिंदल, अजीत जैन, डीके शर्मा, बीएल कपूर और गौरव सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार ने उनकी मांग को स्वीकार ही नहीं किया बल्कि रक्षामंत्रालय से मिली अनापत्ति प्रमाण पत्र से स्पष्ट हो गया है कि अब शहर की जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

इन्होंने जहां फोन पर सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को इस कार्य के लिए बधाई दी। आग्रह किया कि तैयार बजट प्रस्ताव को भी शासन से स्वीकृत कराने का काम करें, ताकि आचार संहिता लगने से पहले काम शुरू हो सके। 

लिंक रोड वाली खबर का जोड 
- लिंक रोड के लिए एनओसी देने के लिए रक्षा मंत्रालय का आभार है। इस मार्ग के बनने से पूरे शहर की जनता को लाभ पहुंचेगा। -सरदार राजेन्द्र सिंह ,अध्यक्ष, लिंक रोड जन आंदोलन समिति 
- लिंक रोड जनहित की लड़ाई थी। जिसमें जनप्रतिनिधियों का भी पूरा सहयोग मिला। इस सफलता से शहर जाम से मुक्त होगा। - अमित जिंदल, संरक्षक।
- लिंक रोड बनने से बागपत रोड और रेलवे रोड की जनता को ही नहीं बल्कि पूरे शहर की जनता को लाभ मिलेगा। सहयोग के लिए डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी का आभार है। - गौरव सिंह, मीडिया प्रभारी,
- रक्षामंत्रालय से पीडब्लूडी को कार्य की स्वीकृति मिल गई है। यह बड़ी सफलता है। जनता के लिए किया गया आंदोलन सफल हुआ । - विनोद सिरोही, उपायक्ष,
- रक्षामंत्रालय से एनओसी को हम दीपावली पर तोहफे के रूप में देख रहे हैं। अब तो पीडब्लूडी को तत्काल काम शुरू करना चाहिए। -मुकेश बंसल ,उपाध्यक्ष।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed