{"_id":"61ae764f063bdf5da0547fc6","slug":"meerut-deepak-s-slippers-and-traces-of-blood-missing-from-aterna-for-eight-days-were-found-in-the-field-sardana-news-mrt5679262157","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : अटेरना से आठ दिन से लापता दीपक की चप्पल व खून के निशान खेत में मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : अटेरना से आठ दिन से लापता दीपक की चप्पल व खून के निशान खेत में मिले
विज्ञापन

सरधना। गांव अटेरना से 29 नवंबर से लापता 20 वर्षीय दीपक की सोमवार सुबह तलाश के दौरान गांव की उत्तर दिशा में गन्ने के खेत में उसकी चप्पल और खून के निशान मिले हैं। पुलिस ने मौके से खून के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए गांव के ही दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दीपक पुत्र दिनेश उर्फ धन्नी 29 नवंबर को घर से जंगल में गया था। गांव के ही दो युवकों ने उसे खेतों की तरफ जाते देखा था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी जंगल में तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला। दीपक के ताऊ सुरेश ने एक दिसंबर को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
सोमवार सुबह परिजन खेतों में दीपक की तलाश में जुटे थे। गांव के ही जॉनी के गन्ने के खेत में दीपक की चप्पल और पास में ही ढेर सारा खून जमीन पर पड़ा था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। चप्पल व जमीन पर पडे़ खून के सैंपल जांच के लिए भिजवाए। परिजनों ने चप्पल व खून मिलने पर दीपक की हत्या की आशंका जताई है। वहीं जिस जगह खून के धब्बे मिले हैं, उसके नजदीक देव स्थान बना हुआ है और पास में ही नल भी लगा हुआ है। पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच में जुटी थी। सोमवार शाम परिजन थाने पहुंचे और गांव के ही जितेंद्र व यादराम पुत्र राजेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि दोनों की दीपक से रंजिश चली आ रही थी। बार-बार वह उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। थानाध्यक्ष लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।