फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: death due to heart attack, scooty stopped in front of college, hands and legs stiffened and old man

Meerut: हार्ट अटैक से दर्दनाक मौत, कॉलेज के सामने स्कूटी रोकी, हाथ-पांव अकड़े और बुजुर्ग ने तोड़ दिया दम

Sat, 13 Jan 2024 12:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 13 Jan 2024 12:34 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक बुजुर्ग ने हार्ट अटैक से मौत हो गई, कॉलेज के सामने स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Meerut: death due to heart attack, scooty stopped in front of college, hands and legs stiffened and old man
दिल का दौरा पड़ा - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

सर्दी के मौसम में सेहत खतरे में है। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं। शुक्रवार सुबह भी ऐसी ही घटना सामने आई। मेरठ कॉलेज के सामने एक बुजुर्ग रविकांत शर्मा स्कूटी से जा रहे थे। उनके सीने में दर्द हुआ तो स्कूटी रोक दी।

विज्ञापन


उनके हाथ-पैर अकड़ गए। कुछ देर बाद ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। सूचना पर लालकुर्ती पुलिस पहुंची, मगर परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। चिकित्सकों का कहना है कि सर्दी में दिल दगा दे रहा है। इसलिए अपनी सेहत को ध्यान में रखकर सावधानी के साथ बाहर निकलें।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक लालकुर्ती बकरी मोहल्ला के रहने वाले रविकांत शर्मा कारपेंटर थे। वह स्कूटी से मेरठ काॅलेज के बाहर जा रहे थे। इस दौरान उनके सीने में बहुत तेज दर्द हुआ। वह स्कूटी रोककर खड़े हो गए। कुछ देर में बेचैनी बढ़ गई। कुछ देर बाद ही हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई।

आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसओ लालकुर्ती इंदु वर्मा का कहना है कि संभवत: हार्ट अटैक से बुजुर्ग की मौत हो गई। बता दें कि एक माह पहले ही गांधी बाग में क्रिकेट खेल रहे एक युवक की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

ये बोले चिकित्सक
सर्द मौसम में हार्ट अटैक होने की संभावना अधिक रहती है। कोहरे और अधिक सर्दी से बुजुर्ग लोगों को खासतौर से बचना चाहिए। यदि सांस फूले और छाती में भारीपन हो तो गैस का दर्द न समझे, तत्काल डाक्टर से संपर्क कर बीमारी का उपचार कराएं। - डाॅ. विजय कुमार बिंद्रा, वरिष्ठ फिजिशियन

ठंड में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। धमनियों में खून जमने से हार्ट अटैक हो जाता है। इसलिए अधिक सर्दी से बचे और कोहरे में तो बिल्कुल न निकले। यदि छाती में दर्द है तो तुरंत अपने चिकित्सक से संपर्क करें। गैस का दर्द समझकर नजर अंदाज न करें। - ममतेश गुप्ता, वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed