फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Dead body of innocent child missing for 40 days found on garbage heap

Meerut: कूड़े के ढेर पर बोरे में पड़ा था मासूम का शव, बंधे थे हाथ, गले में लिपटी थी चुन्नी, 40 दिन से थी लापता

Sun, 25 Feb 2024 03:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 25 Feb 2024 03:42 PM IST
सार

मेरठ के माछरा से 40 दिन पहले लापता हुई मासूम का शव बोरे में बंद कूड़े के ढेर में मिलने से सनसनी फैल गई। छह वर्षीय बालिका की हाथ बंधे हुए थे जबकि गले में दुपट्टा लिपटा मिला। 14 जनवरी को बालिका अपने घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गई थी।

विज्ञापन
Meerut: Dead body of innocent child missing for 40 days found on garbage heap
बालिका की हत्या - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के माछरा में 40 दिन पूर्व घर के पास खेलते समय समय लापता हुई छह वर्षीय बालिका की हत्या कर दी गई। शव बोरे में बंद कर कूड़े के ढेर में फेंक दिया। शनिवार शाम मिला शव क्षत-विक्षत हालत में था। हाथ बंधे हुए थे और गले में भी दुपट्टा लिपटा था। जिससे लग रहा था कि गला घोटकर उसकी हत्या की गई है। परिजनों ने कपड़ों से उसकी शनाख्त की। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


कासमपुर माछरा निवासी अर्जुन पुत्र चरण सिंह फोटोग्राफर की दुकान पर काम करता है। 14 जनवरी को गांव में खाद गोदाम के पास खेलती हुई उसकी 6 वर्षीय लड़की लवी लापता हो गई थी। अगले दिन परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने ड्रोन कैमरों की मदद से लवी को तलाश किया था और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली थी। आसपास के गांवों में भी बालिका को तलाश किया गया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पुत्री की बरामदगी के लिए परिजनों ने एसएसपी सहित जनपद के विभिन्न अधिकारियों के कार्यालय में भी गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गजवा-ए-हिंद विवाद: किरकिरी के बाद दारुल उलूम ने दिया जवाब, 28 को होगी तीन दिवसीय अहम बैठक

शनिवार शाम माछरा-गोविंदपुरी मार्ग पर कूड़े के ढेर में बोरे में बच्ची का शव मिला। सूचना पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और एसपी देहात कमलेश बहादुर समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

शव काफी क्षत-विक्षत हालत में था। अर्जुन सिंह ने कपड़ों के आधार पर उसकी शनाख्त अपनी पुत्री के रूप में की। एसपी देहात का कहना है कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। 

100 मीटर के दायरे को किया सील
शव मिलने के बाद पुलिस ने 100 मीटर के दायरे को सील कर दिया। साथ ही डॉग स्क्वाॅयड, फोरेंसिक टीम और स्वाट भी मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। किसी तरह के हंगामे की आशंका के चलते गांव में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए।

बोरे से पैर निकला दिखाई दिया तो हुआ खुलासा
कूड़े के जिस ढेर पर बोरे में शव मिला है, वह आबादी से करीब 50 मीटर दूर है। शनिवार शाम ग्रामीणों ने बोरे से पैर बाहर निकला देखा तो पुलिस को सूचना दी। बोरे से निकले बालिका को शव देख ग्रामीण सन्न रह गए।

परिजनों ने कई बार लगाई थी पुत्री की बरामदगी की गुहार
लवी के लापता होने के बाद परिजनों ने किठौर थाने और एसएसपी कार्यालय में उसकी बरामदगी की गुहार लगाई। पिता अर्जुन सिंह ने बताया कि वह बार-बार पुलिस से पुत्री की बरामदगी की मांग करते रहे, लेकिन पुलिस बालिका का पता नहीं लगा पाई। आज उसका शव बोरे में मिला।

मेडिकल क्षेत्र में किशोरी की हत्या का नहीं हो सका खुलासा
मेडिकल थाना क्षेत्र में किशोरी की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया था। 20 जनवरी को वह दुकान से सामान खरीदने के लिए घर से निकली थी। 7 फरवरी को उसका शव कीर्ति पैलेस के पास नाले में पड़ा मिला था। पुलिस इस मामले का अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed