फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MEERUT: dead body of employee of a company found in closed room

MEERUT: बंद कमरे में मिला सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी के कर्मचारी का शव, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 14 Dec 2022 01:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 14 Dec 2022 01:05 PM IST
सार

मेरठ के पल्लवपुरम फेस टू में एक बंद मकान में बुधवार को मूलरूप से नजीबाबाद के रहने वाले फरीद अहमद का शव पड़ा मिला। पत्नी का फोन न उठाने पर दोस्त ने मौके पर पहुंचकर देखा तो घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन
MEERUT: dead body of employee of a company found in closed room
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मेरठ के पल्लवपुरम फेस टू के एक बंद मकान में बुधवार को मूलरूप से नजीबाबाद के रहने वाले फरीद अहमद का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
फरीद अहमद सोफीपुर स्थित एक सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी के गोदाम में कार्य करता था। वह, मोदीपुरम में एक मकान में किराए पर रहता था। बुधवार को पुलिस ने फरीद अहमद का बंद मकान से शव बरामद किया।

विज्ञापन

 

मेरठ और आसपास की हर ताजा खबर के लिए क्लिक करें: UP: निकाय चुनाव पर फैसला आज, MDA जल्द बेचेगा 1079 फ्लैट, कृषि विवि में दीक्षांत समारोह कल

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दरअसल, मृतक की पत्नी ने फरीद को फोन किया तो फोन नहीं उठा। कई बार फोन मिलाने के बाद भी फोन ना उठने पर महिला ने फरीद के साथी अमित को कॉल की। अमित घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो फरीद अपने बिस्तर पर पड़ा हुआ था।


शक होने पर अमित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किसी तरह कुंडी तोड़ी। फरीद पुलिस को मृत मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed