फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Dead body of a young man found hanging in the fence, eight people of the same family accused of murder

Meerut: घेर में लटका मिला युवक का शव, एक ही परिवार के आठ लोगों पर हत्या का आरोप, लड़की का है मामला

Wed, 24 Dec 2025 10:54 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 24 Dec 2025 10:54 AM IST
सार

गांव मानपुर निवासी आकाश का शव एक घेर में फंदे पर लटका मिला। जांच में सामने आया है कि जिस युवती से आकाश प्रेम करता था, उसकी शादी कहीं तय हो गई है। इसी को लेकर विवाद चल रहा था। 

विज्ञापन
Meerut: Dead body of a young man found hanging in the fence, eight people of the same family accused of murder
आकाश की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी आकाश (22) गांव के ही एक व्यक्ति के घेर में फंदे से लटका मिला। परिजन उसे गढ़ रोड स्थित एमएम हास्पिटल लेकर गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आकाश के पिता बिजेंद्र ने पड़ोसी जगमोहन के आठ परिजनों पर बेटे की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 

गांव मानपुर निवासी बिजेंद्र का बेटा आकाश मजदूरी करता था। मंगलवार की सुबह करीब दस बजे आकाश गांव के ही नंदा के घेर में बने कमरे में लकड़ी की कड़ी से लटका मिला। नंदा ने इसकी सूचना आकाश के परिजनों को सूचना दी। इस पर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। भावनपुर पुलिस और सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने मौके पर जाकर जानकारी ली। परिजनों ने बताया किया सुबह नौ बजे वह गांव में ही घूम रहा था। इसके बाद वह गांव के बाहरी छोर पर नंदा के घेर में लटका मिला। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
विज्ञापन

सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया है। सीडीआर निकलवाई जाएगी। यह भी पता चला है कि आकाश ने पहले आत्महत्या की कोशिश की थी। एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती का कुछ दिन पहले रिश्ता तय हो गया है। परिजनों ने पड़ोसी जगमोहन समेत आठ लोगों के खिलाफ तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed