{"_id":"6a1032d8517b6a3b260d674e","slug":"meerut-dead-body-of-a-married-woman-was-found-hanging-two-days-ago-the-younger-sister-had-done-a-marriage-2026-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, दो दिन पहले ही छोटी बहन ने की थी देवर से कोर्ट मैरिज; हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, दो दिन पहले ही छोटी बहन ने की थी देवर से कोर्ट मैरिज; हत्या का आरोप
Fri, 22 May 2026 04:11 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 22 May 2026 04:11 PM IST
सार
मेरठ स्थित मोदीपुरम की टीकाराम कॉलोनी निवासी आरती की शादी पल्हेड़ा गांव में अंकुश के साथ हुई थी। परिजनों ने अंकुश और उसके घरवालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
आरती की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पल्हेड़ा गांव में शुक्रवार सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, टीकाराम कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय आरती पुत्री राजू की शादी कुछ समय पूर्व पल्हेड़ा गांव निवासी अंकुश के साथ हुई थी। शुक्रवार सुबह आरती का शव उसके घर में फंदे पर लटका पाया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरती के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसके पति अंकुश, सास उषा देवी, ससुर बबलू, नंद, नंदोई और देवर अभिषेक पिछले कुछ समय से उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। परिजनों के अनुसार, आरती की छोटी बहन नेहा ने 20 मई को आरती के देवर अभिषेक से कोर्ट मैरिज की थी। इस विवाह से ससुराल पक्ष कथित तौर पर नाराज था, जिसके बाद से घर में विवाद और झगड़े का माहौल बना हुआ था।
परिजनों का दावा है कि पिछले चार दिनों से आरती के साथ मारपीट और उत्पीड़न किया जा रहा था। शुक्रवार की सुबह भी आरती ने अपनी मां सुनीता से फोन पर बातचीत करते हुए घर में चल रहे झगड़े और मारपीट की जानकारी दी थी। आरोप है कि इस बातचीत के कुछ देर बाद ही ससुराल पक्ष की ओर से फोन कर बताया गया कि आरती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
पुलिस की कार्रवाई
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस इसकी बारीकी से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस इसकी बारीकी से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।