फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Dalit youth stopped from going to the temple, beaten and broke his hand, urinated on his face

Meerut: दलित युवक को मंदिर जाने से रोका, पीटकर हाथ तोड़ा, चेहरे पर किया पेशाब... आरोपों पर बैठी जांच

Wed, 04 Dec 2024 08:29 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 04 Dec 2024 08:29 PM IST
सार

युवक का कहना है कि वह गंगा स्नान के लिए गढ़मुक्तेश्वर गया था। वहां से गंगाजल लेकर आया था। गंगाजल चढ़ाने वह गांव के मंदिर जा रहा था। रास्ते में तीन युवकों ने उसे रोक लिया। 

विज्ञापन
Meerut: Dalit youth stopped from going to the temple, beaten and broke his hand, urinated on his face
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति के युवक ने कुछ लोगों पर मंदिर में गंगाजल चढ़ाने से रोकने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर मारपीट की गई और हाथ तोड़ दिया। पीड़ित ने चेहरे पर पेशाब करने का भी आरोप है। जानी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

 

पीड़ित राज मिस्त्री है, उसने बताया कि वह गंगा स्नान के लिए गढ़मुक्तेश्वर गया था। वहां से गंगाजल लेकर आया था। गंगाजल चढ़ाने वह गांव के मंदिर जा रहा था। रास्ते में तीन युवकों ने उसे रोक लिया। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की। मारपीट कर उसका हाथ तोड़ दिया और नाले में फेंक दिया। नकदी और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि एसपी देहात को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed