Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Dalit residents stopped from celebrating Ambedkar Jayanti in Meerut colony, women protest

UP: मेरठ में आंबेडकर जयंती मनाने से रोका, महिलाओं ने किया विरोध, सूचना पर पहुंची पुलिस, भाजपा नेता हाउस अरेस्ट

Tue, 14 Apr 2026 04:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 Apr 2026 04:12 PM IST
सार

मेरठ के जागृति विहार स्थित लखमी विहार कॉलोनी में दलित समाज के लोगों को पार्क में अंबेडकर जयंती मनाने से रोकने पर विवाद हो गया। महिलाओं ने विरोध जताया और भाजपा नेता के घर पर ही जयंती मनाई।

विज्ञापन
Meerut: Dalit residents stopped from celebrating Ambedkar Jayanti in Meerut colony, women protest
भाजपा नेता के घर मनाई आंबेडकर जयंती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के जागृति विहार स्थित लखमी विहार कॉलोनी में मंगलवार को अंबेडकर जयंती मनाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि कॉलोनी में रहने वाले दलित समाज के लोगों को पार्क में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने से रोक दिया गया, जिससे लोगों में रोष फैल गया।

विज्ञापन


घटना के बाद कॉलोनी की महिलाओं ने विरोध जताया और मामले की जानकारी कॉलोनी में रहने वाले भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रवि प्रकाश को दी। महिलाएं उनके आवास पर पहुंचीं और अंबेडकर जयंती मनाने से रोकने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PM Modi Saharanpur Visit: अभेद थ्री लेयर सुरक्षा घेरा, NSG-SPG कमांडो रहे तैनात, ड्रोन से आसमान तक हुई निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सूचना पर पहुंची पुलिस, भाजपा नेता को किया हाउस अरेस्ट
मामले की जानकारी मिलते ही मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति को देखते हुए भाजपा नेता डॉ. रवि प्रकाश को एहतियातन हाउस अरेस्ट कर दिया। इस दौरान दलित समाज की महिलाओं ने भाजपा नेता के आवास पर ही बाबा साहब की जयंती मनाई और कार्यक्रम आयोजित किया।

महिलाओं ने जताया रोष, पलायन की दी चेतावनी
विरोध कर रही महिलाओं का कहना था कि जब कॉलोनी के पार्क में अन्य धर्मों के त्योहार मनाए जा सकते हैं, तो अंबेडकर जयंती मनाने से क्यों रोका गया। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनके साथ इसी तरह का व्यवहार होता रहा तो वे कॉलोनी से पलायन करने को मजबूर हो जाएंगी। इस दौरान पायल, कविता, उर्मिला, कल्पना, मृदुल, अंशु और प्रियंका सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed